वहीं, हादसे के बाद टैंकर से पेट्रोल रिसना शुरू हो गया, जिसे देखकर पुलिस के हाथपांव फूल गए। तेल रिसने से कोई हादसा न हो, इसे लेकर पुलिस ने हाईवे के रूट को कलियर गंगनहर की पटरी पर डायवर्ट कर दिया। करीब एक घंटे में रिसने वाला तेल जमीन के अंदर गया तो पुलिस ने राहत की सांस ली और हाईवे पर यातायात शुरू करवाया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि टैंकर से तेल रिसने से बड़े हादसे की आशंका थी। इसके चलते रूट डायवर्ट किया गया था। घायल के परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।