फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: पैसों के लिए हुई थी नितिन की हत्या, अनाज की टंकी में दो दिन छिपाए रखा शव, हुए चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 05 Dec 2022 06:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
नितिन हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
रुड़की में दवा कंपनी में काम करने वाले नितिन की हत्या अपने ही पैसे मांगने पर कर दी गई। दवा कंपनी कर्मी ने एक लाख 10 हजार रुपये आरोपियों के खाते में जमा करवाए थे। परिवार अब उसे लौटाने से इंकार कर रहा था। जब उसने सख्ती की तो धारदार हथियार से हत्या कर शव अनाज की टंकी में छुपा दिया गया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो भाइयों, एक नाबालिग और उनकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।  नाबालिग को बाल सुधार गृह और तीन अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

Murder In Roorkee: कत्ल कर शव के साथ दो दिन तक रहे आरोपी, राज खुला तो सामने आई चौंकाने वाली बातें

सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली में एसएसपी अजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि शुक्रवार रात भगवानपुर की चांद कालोनी में तीन मंजिला इमारत के कमरे में नितिन भंडारी (30) निवासी चोडिख, पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल का शव अनाज की टंकी में खून से लथपथ शव मिला था। कमरे में रहने वाला परिवार फरार था। जांच में पता चला कि परिवार दो दिन पहले ही कमरा छोड़कर फरार हो गया था। साथ ही उन्होंने ही अनाज की टंकी खरीदी थी जिसमें नितिन का शव मिला था। 

एसएसपी ने बताया कि चारों ने पूछताछ में बताया कि शव से बदबू न आए इसलिए वह लगातार परफ्यूम छिड़कते रहे। साथ ही करीब 40 से 42 घंटे तक पूरा परिवार शव के साथ ही रहा। वहीं, पुलिस ने जांच की तो पता चला कि नाबालिग हाईस्कूल में पढ़ रहा है। आजाद और नौशाद ने नितिन से मारपीट कर धारदार हथियार से उसकी हत्या की थी। 
विज्ञापन

2 of 6
नितिन हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
भगवानपुर की दवा कंपनी में काम करता था नितिन
जांच में पता चला था कि नितिन भंडारी भगवानपुर स्थित एक दवा कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में पता चला कि आरोपी परिवार कमरे में रखा सामान एक टेंपो में रखकर ले गया था। टेेंपो चालक की जानकारी जुटाकर उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह बुलंदशहर सामान छोड़ने गया था। सामान में एक बुलेट  भी थी। इसका नंबर भी टेंपो चालक ने पुलिस को बताया। इसके बाद बाइक नंबर की तस्दीक की गई। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रेसवार्ता करते एसएसपी अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से दबिश कर रही थी पुलिस
इसके आधार पर पुलिस ने रविवार को धमेड़ा अड्डा वार्ड नंबर- 32, बुलंदशहर यूपी में दबिश दी। वहां से फरार हुई महिला गुलशन बेगम पत्नी जफर और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर नितिन का गैस सिलिंडर, फ्रिज व बुलेट बरामद हुई। दोनों से पूछताछ के बाद कस्बा हल्दौनी, दादरी ग्रेटर नोएडा में एक मकान में दबिश दी गई। वहां से मुख्य आरोपी आजाद, नौशाद पुत्र जफर धमेड़ा अड्डा वार्ड नंबर-32 बुलंदशहर यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस चारों को पकड़कर भगवानपुर लेकर आई। 

4 of 6
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नितिन ने खाते में डाले थे एक लाख 10 हजार रुपये
पूछताछ में आजाद और नौशाद ने बताया कि नितिन का कुछ महीने पहले खाता बंद हो गया था। उसने करीब एक लाख 10 हजार रुपये उनके खाते में डलवा दिए थे। अब वह एक प्लॉट खरीद रहा था। इसके लिए वह पैसे मांग रहा था इसलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी। इस पूरे प्रकरण में उनकी मां और नाबालिग भाई भी शामिल था। दोनों ने बताया कि हत्या करने के बाद वह शव को यूपी में कहीं ठिकाने लगाने के लिए टंकी लाए थे लेकिन टंकी से खून जमीन पर फैलने के कारण वह टंकी नहीं ले गए और फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि नाबालिग को बाल सुधार गृह और तीनों को जेल भेज दिया गया है। इस दौरान एसपी देहात, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, सीओ रुड़की नकलिनी त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं, एसएसपी ने पुलिस टीम के लिए 25 हजार के इनाम की घोषणा की है। 
विज्ञापन

5 of 6
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टीम वर्क से सुलझी मर्डर मिस्ट्री
दवा कंपनी कर्मचारी की मर्डर मिस्ट्री देहात से लेकर हरिद्वार पुलिस और सीआईयू के टीम वर्क से खुल पाई है। अमूमन देखा जाता है कि जिस सर्किल में घटना होती है उसमें उसी सर्किल के अधिकारी काम करते हैं। वहीं इस हत्याकांड में एसएसपी के नेतृत्व में एसपी देहात एसके सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, सीओ विवेक कुमार भी जुटे रहे। घटना वाली रात में सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और हत्या के खुलासे में काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम में ये रहे शामिल 
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, एसओ झबरेड़ा संजीव थपलियाल, एसआई लोकपाल परमार, जयवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, शैलेन्द्र ममगांई, प्रवीण बिष्ट, दीपक चौधरी, अंजना चौहान, मनसा ध्यानी, सिपाही गीतम सिंह, नूरआलम, हिमांशु चौधरी, सचिन कुमार, प्रमोद कुमार, उबैद उल्ला, संजय सिंह, हरदयाल, सीमा, अक्षय कुमार, अनिल चौहान, प्रभारी सीआईयू हरिद्वार नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभारी सीआईयू रुड़की जहांगीर अली, रणजीत तोमर, अहसान, सुरेश रमोला, अशोक कुमार, कपिल देव, रविंद्र खत्री, महिपाल तोमर, नितिन कुमार, वसीम। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें