फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: भाजपा नेता के होटल पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ता, कमरे से पकड़ा प्रेमी युगल, जमकर हुआ हंगामा

Tue, 14 May 2024 04:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
होटल से पकड़ा प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
रुड़की में एक भाजपा नेता के होटल में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। साथ ही मौके पर मिले भाजपा नेता को भी जमकर खरी खोटी सुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और प्रेमी युगल को कोतवाली ले आई।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मंगलौर हाईवे पर एक भाजपा नेता का होटल है। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे होटल में एक प्रेमी युगल पहुंचा था। प्रेमी युगल ने होटल में एक कमरा लिया था।

Haridwar Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किए गए वार
विज्ञापन

2 of 5
होटल से पकड़ा प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इसकी भनक भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को लग गई। इस पर वह एकत्रित होकर होटल में पहुंचे और प्रेमी युगल को एक कमरे में पकड़ लिया। साथ ही जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
होटल से पकड़ा प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान होटल में मौजूद भाजपा नेता को भी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और प्रेमी युगल को कोतवाली ले गई।

4 of 5
होटल से पकड़ा प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए और वहां भी हंगामा किया। साथ ही पुलिस से भाजपा नेता पर होटल में गलत काम करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होटल से पकड़ा प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
 युवक रुड़की क्षेत्र और युवती लक्सर क्षेत्र की बताई जा रही है। साथ ही दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों के परिजनों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें