फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: गंगाजल लेने दिल्ली से हरिद्वार आ रहे कांवड़ियों की कार व ट्रक में भीषण टक्कर, दो दोस्तों की मौत

Fri, 17 Feb 2023 04:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
कांवड़ियों की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर गंगाजल लेने हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं की कार शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हो हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं, पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अंकिता हत्याकांड: केस पौड़ी ट्रांसफर करने की याचिका खारिज, पीड़िता की मां ने बताया था आने-जाने में जान का खतरा

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के बवाना निवासी नीतू, अंशु और मनजीत महाशिवरात्रि पर जल लेने के लिए कार से हरिद्वार के लिए निकले थे। सुबह करीब छह बजे उनकी कार जैसे ही दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर ढंढेरी ख्वाजगीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। 
विज्ञापन

2 of 5
कांवड़ियों की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मनजीत और नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
कांवड़ियों की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने किसी तरह तीनों को कार से बाहर निकाला। साथ ही गंभीर रूप से घायल अंशु को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर दिया। साथ ही दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

4 of 5
हादसे के बाद ट्रक चालक फरार - फोटो : अमर उजाला
उधर, हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार सिविल अस्पताल पहुंचे। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नरेश गंगवार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांवड़ियों की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
संयोग ही है कि जिस कार का हादसा हुआ, उस पर एक पोस्टर लगा हुआ था। जिसमें लिखा था कि गंगाजल लेकर वापसी भगवान भोले की मर्जी पर होगी। लेकिन तीनों दोस्तों ने शायद यह सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ रास्ते में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें