फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर: विवेक ने मां को बताने के बाद की बहनों की हत्या; भाई के मन में सुलग रही आग को भांप नहीं सकीं दोनों

Thu, 27 Aug 2026 04:00 AM IST
Alka Tyagi अंकित गर्ग, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee Double Murder: विवेक रुड़की में रहने वाली अपनी बहनों से खफा था, कथित तौर पर बहनों के चाल चरित्र से परेशान था। विवेक ने अचानक ही यह कदम नहीं उठाया बल्कि पूरी तरह से अपने को इसके लिए तैयार किया।
विज्ञापन
1 of 5
रुड़की में हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस ने पूछताछ के बाद खुलासा किया आरोपी विवेक ने दोनों बहनों की हत्या करने से पहले अपनी मां के सामने अपने इरादे जता दिए थे, मां ने तो उसकी चेतावनी को गंभीरता से लिया लेकिन बेटियां भाई के मन में सुलग रही आग को नहीं भांप सकीं और उसके हाथों मौत का शिकार हो गई।

चुड़ियाला में रह रहा विवेक रुड़की में रहने वाली अपनी बहनों से खफा था, कथित तौर पर बहनों के चाल चरित्र से परेशान था। विवेक ने अचानक ही यह कदम नहीं उठाया बल्कि पूरी तरह से अपने को इसके लिए तैयार किया। यही नहीं यह बात उसने अपनी मां को भी बताई।

रुड़की डबल मर्डर: दोनों बहनों के चरित्र पर शक…समाज में बदनामी, रिश्ता टूटा; इसलिए भाई ने खेल दिया खूनी खेल
विज्ञापन

2 of 5
रुड़की में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि विवेक ने करीब एक माह पहले ही अपनी मां को बहनों को मौत के घाट उतारने के संकेत दे दिए थे। मां ने भी इसे गंभीरता से लिया था और बड़ी बेटी को भी इस बारे में बताया था कि उन्हें सावधान रहने की जरूरत है लेकिन होनी को शायद यही मंजूर था।
विज्ञापन

3 of 5
रुड़की में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटियां मां की बात पर अमल नहीं कर सकीं और भाई के इरादों को भी गंभीरता से नहीं लिया। वहीं दूसरी ओर, बहनों की हत्या करने वाला विवेक पहले अपने भाई के साथ कोचिंग सेंटर चलाता था और थाना कनखल में नकल विरोधी कानून के गिरफ्तार होने के बाद जेल काट चुका है।

4 of 5
रुड़की में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी ने बताया कि विवेक कई साल पहले अपने भाई के साथ एक कोचिंग सेंटर चलाता था। करीब डेढ़ साल पहले विवेक को नकल कराने के आरोप में थाना कनखल पुलिस ने पकड़ा था जिसके बाद उसने राज्य में बने नकल विरोधी कानून के तहत करीब छह माह जेल में भी काटे। फिलहाल विवेक कोचिंग नहीं चला रहा था और गांव में ही रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुड़की में फायरिंग में घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, विवेक ने अपने जीजा संदीप पर भी गोली चलाई थी। जिससे वह घायल हो गया था। जिसका एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें