फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने को लेकर रोहित शेखर तिवारी ने कही थी ये बात...

Wed, 24 Apr 2019 04:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उत्तराखंड और यूपी के पूर्व सीएम रहे स्व. एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी ने मौत से पहले नैनीताल में वोट डालने के बाद टिकट न मिलने को लेकर अपनी राय रखी थी। 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
11 अप्रैल को उत्तराखंड में हुए लोकसभा चुनाव को लेकर रोहित शेखर नैनीताल मतदान करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोटिंग की अपील तो की ही, साथ ही खुद को टिकट न मिलने को लेकर भी अपनी राय रखी थी। 
विज्ञापन

3 of 6
वोट डालने के लिए अपनी मां के साथ रोहित - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि देश के हर नागरिक को वोट जरूर करना चाहिए। कहा कि 'मेरे पिता जैसे महान नेताओं की कुर्बानी की वजह से आज हमें वोट करने का अधिकार मिला है। इस मौके को हमें खोना नहीं चाहिए। '

4 of 6
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली से सिर्फ इसलिए आया हूं कि अपने मत का प्रयोग कर सकूं। मैं चुनावी प्रक्रिया में शामिल हो पाया या नहीं, मुझे टिकट मिला या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन वोट डालना एक नागरिक के रूप में मेरा कर्तव्य है।  
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उन्होंने कहा कि नैनीताल सीट मेरे पिता की वजह से जानी जाती है, उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर देश में विकास पुरुष के तौर पर पहचान बनाई। इसलिए मैंने अपना वोट नैनीताल सीट से प्रत्याशी हरीश रावत के जरिए सीधे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
बता दें कि रोहित शेखर की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बात निकल कर आई है कि रोहित की मौत तकिये से मुंह दबाकर की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार परिवार के सदस्यों व नौकर समेत आठ-दस लोगों के बयान दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें