फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे उलझी रोहित शेखर तिवारी के मर्डर की गुत्थी, जानिए इस केस से जुड़ीं 10 बड़ी बातें...

Tue, 23 Apr 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड और यूपी के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत से हर कोई स्तब्ध है। क्राइम ब्रांच भी जांच में जुटी है और रोहित की पत्नी अपूर्वा से भी पूछताछ चल रही है। माना जा रहा है अब किसी भी वक्त रोहित की मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकता है। चलिए जानते हैं इस केस से जुड़ीं 10 बड़ी बातें...

UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
विज्ञापन

2 of 11
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला
रोहित शेखर की मौत पहले हार्ट अटैक से बताई गई थी। लेकिन इस मामले में अब तक जितनी भी जांच हुई है उसमें कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बात निकल कर आई है कि रोहित की मौत तकिये से मुंह दबाकर की गई। ऐसे में इस तकिए से मारने वाले के उंगलियों के निशान भी मिल सकते हैं। यही नहीं उसके खून से भी कई सारे राज सामने आ सकते हैं। 

UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
विज्ञापन

3 of 11
रोहित शेखर तिवारी की की मां - फोटो : अमर उजाला
रोहित शेखर की मां उज्जवला ने अपनी बहू अपूर्वा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रोहित व अपूर्वा ने 2018 में शादी कर ली थी। इसके बाद से ही दोनों में किसी न किसी बात पर विवाद होने लगा। विवाह से पहले भी अपूर्वा का बॉयफ्रेंड था। वहीं अब अपूर्वा पुलिस के सामने बार-बार अपने बयान बदल रही है।

UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019

4 of 11
रोहित शेखर तिवारी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
रोहित की मौत में प्रॉपटी का विवाद भी सामने आ रहा है। रोहित की मां उज्जवला ने कहा राजीव उनके रिश्तेदार हैं और एनडी तिवारी के ओएसडी रहे हैं। राजीव व उसकी पत्नी ने 40 वर्ष से एनडी तिवारी की सेवा की है। राजीव के बेटे कार्तिक को सिद्वार्थ अपनी प्रॉपर्टी देना चाहता था। अपूर्वा इस बात से नाखुश थी। प्रॉपर्टी की वजह से अपूर्वा और उसका परिवार साजिश रच रहा था। 
विज्ञापन

5 of 11
रोहित शेखर तिवारी को याद कर रोती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में सामने आया है कि रोहित जब उत्तराखंड से दिल्ली लौट रहे थे तो उन्होंने अपनी रिश्तेदार महिला के साथ रास्ते में कार में शराब पी थी। उस महिला को नशे में देखकर अपूर्वा ने नौकर से पूछा था कि कहां शराब पी है तो एक नौकर ने यह बता दिया था कि रोहित के साथ पी है। तब से अपूर्वा रोहित से नाराज थी।
विज्ञापन

6 of 11
रोहित के घर की जांच करते क्राइम ब्रांच के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि रोहित शेखर तिवारी के घर से सात सीसीटीवी कैमरे मिले हैं। इनमें पांच ही चालू हालत में है, बाकी दो कैमरे बंद हैं। सीसीटीवी फुटेज और जांच के मुताबिक घटना वाले दिन उनके घर में कोई बाहरी नहीं आया।  शायद कातिल को रोहित के घर की इस कमी के बारे में पता था जिसका फायदा उठाकर उसने कत्ल की साजिश रची। जो दो कैमरे जांच के दौरान बंद मिले हैं, वह रोहित के बेडरूम के बाहर के एरिया और लिविंग रूम के कुछ क्षेत्र को कवर करते हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
रोहित शेखर के घर पर तलाशी के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित की मौत का मंगलवार 16 अप्रैल को शाम चार बजे पता लगा। ऐसे में पुलिस ये भी सवाल खड़ा कर रही है कि घर में रहते ही शाम चार बजे तक कैसे किसी ने उन्हें कमरे में जाकर नहीं देखा, जबकि रोहित दिल के मरीज थे। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि रोहित का दिल सिकुड़ा हुआ था। ऐसे में पुलिस ने विसरा के साथ रोहित के दिल को भी जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।

8 of 11
रोहित शेखर की मां - फोटो : सोशल मीडिया
जांच में ये बात सामने आई है कि किसी ने रात में रोहित के मोबाइल का लॉक खोला और उसमें कुछ देखा। मोबाइल को वही खोल सकता है कि जिसको उसका पॉसवर्ड पता हो। ऐसे में पुलिस इस सवाल की तह तक जाने में जुटी थी कि मोबाइल फोन का लॉक किसने खोला और उसमें क्या देखा?

9 of 11
रोहित शेखर के घर पहुंच पुलिस कर रही पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहित की मौत के बारे में मंगलवार शाम करीब चार बजे पता लगा। अस्पताल ले जाने से पहले अपूर्वा रोहित को सीपीसीआर दे रही थी। यह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि रोहित की मौत रात एक से दो बजे के बीच हुई है। उनके पेट में चिकन, चावल व दाल मिली है, जो अपचा था। 

10 of 11
रोहित शेखर - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित का परिवार एनडी तिवारी के ओएसडी रहे राजीव कुमार को परिवार मानता था, इसलिए रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां ओएसडी रहे राजीव कुमार उर्फ पप्पू भाई के आठ वर्षीय पुत्र कार्तिक राज ने अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया था। वहीं जिस जगह रोहित छह महीने पहले अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने आए थे, उसी जगह पर ठीक उसी दिन से दो दिन पहले उनकी अस्थियां प्रवाहित की गई। 

UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
विज्ञापन

11 of 11
रोहित शेखर तिवारी
रोहित शेखर तिवारी की शादी 11 महीने पहले 11 मई 2018 को ही हुई थी। अपूर्वा मध्यप्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखती हैं और तब सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही थीं। एनडी तिवारी प्यार से रोहित को गुंजनू बुलाते थे। यह बात रोहित ने खुद बताई थी।  

UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें