फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्रज्ञा के बचाव में उतरे बाबा रामदेव, कहा- मौत के मुंह से निकलकर आई हैं

Tue, 23 Apr 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
बाबा रामदेव/साध्वी प्रज्ञा - फोटो : अमर उजाला
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मुंबई हमले में शहीद हुए आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे को श्राप देने संबंधी बयान देने पर घिरी भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के साथ बहुत अन्याय हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 6
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : ANI
केवल आशंका के आधार पर किसी को गिरफ्तार कर प्रताड़ित किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर द्वारा हेमंत करकरे के संबंध में की गई टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर यह बात कही। स्वामी रामदेव ने कहा कि जिस समय प्रज्ञा ठाकुर और उनके साथियों को गिरफ्तार किया गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
जांच और जेल में रखे जाने के दौरान उन्हें बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया गया। वह मौत के मुंह से निकलकर आई हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को भी दोनों पक्ष पर ध्यान देना चाहिए। साध्वी प्रज्ञा ने जो कहा उसे तो देखें ही, लेकिन उनके साथ जो बीता और उन्होंने जो बर्दाश्त किया उस पक्ष को भी देखें।

4 of 6
सुषमा स्वराज - फोटो : फाइल फोटो
हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान अपने संबोधन में स्वामी रामदेव ने कहा कि पाकिस्तान ने देश को आतंकवाद दिया है लेकिन पतंजलि योगपीठ ने भविष्य में विकास की राह दिखाई है। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा कुछ समय पूर्व दिए गए उस वक्तव्य का जिक्र किया जिसमें सुषमा स्वराज ने कहा था कि पाकिस्तान ने देश को आतंकवाद दिया है। हमनें आईएमएम और आईआईटी जैसे प्रतिष्ठान दिए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
उसी तर्ज पर स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि ने दुनिया को सबसे बड़ा पतंजलि अनुसंधान केंद्र दिया। सबसे बड़ा फूड पार्क और आयुर्वेद फार्मेसी दी। विश्व योग दिवस की तरह आयुर्वेद की औषधियों को विश्व स्तर पर मान्यता दिलवाएंगे, ताकि स्वस्थ्य विश्व का सपना साकार किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव ने आचार्य डा. विष्णु दत्त राकेश द्वारा रचित प्रबंध काव्य मुकुट प्रजा का, का विमोचन भी किया। उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में डा. राकेश के योगदान को सराहते हुए उन्हें देश की बड़ी शख्सियत बताया और उनके साथ पुराने संबंधों की भी चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें