फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के इस बच्चे ने गंगा में विसर्जित की रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां, तस्वीरें भावुक कर देंगी...

Sat, 20 Apr 2019 09:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां शुक्रवार को शोकाकुल माहौल में हरिद्वार के कनखल स्थित सतीघाट पर गंगा में रीति रिवाज के अनुसार विसर्जित की गईं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी और अन्य गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही कांग्रेसी और नारायण दत्त तिवारी यूथ हॉस्टल के सदस्य अस्थियां लेकर आ रहे परिजनों का इंतजार कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे रोहित शेखर तिवारी की मां उज्ज्वला तिवारी, पत्नी अपूर्वा तिवारी, ससुर वीके शुक्ला और साली अपर्णा अस्थियां लेकर कनखल सती घाट पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
यहां रीति रिवाज के अनुसार तीर्थ पुरोहित संदीप भगत ने उनके अस्थि विसर्जन की पूजा की और अस्थियों को विसर्जित कराया। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के ओएसडी रहे राजीव कुमार उर्फ पप्पू भाई के आठ वर्षीय पुत्र कार्तिक राज ने अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। 

4 of 6
रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र की अध्यक्ष दीपा जोशी, सचिव सुखवीर सिंह, ढींढसा, पदम प्रकाश शर्मा, डा. हिमांशु द्घिवेदी, अंजू द्घिवेदी, तिवारी के पूर्व ओएसडी संजय जोशी, कांग्रेसी नेता सुभाष घई आचार्य सुधांशु त्यागी,  शुभम अग्रवाल, मुकेश कुमार, मिटू पंजवानी, समीर वर्मा, आदित्य पंड़ित अरुण शर्मा  आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उनकी मां उज्जवला तिवारी ने कहा कि वह सारे रहस्य से अंजान हैं। उन्हें कुछ भी नहीं पता है। लेकिन अगर उनके साथ कोई साजिश की गई है तो रहस्य से पर्दा उठना चाहिए और हमें न्याय मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रोहित शेखर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा था। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि शेखर तिवारी की मौत अप्राकृतिक थी। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच ने हत्या का केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें