फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेशः एक से सात मार्च तक बहेगी योग की गंगा, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

Wed, 24 Feb 2021 12:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
योग महोत्सव में शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
आगामी एक से सात मार्च तक तीर्थनगरी ऋषिकेश में योग की गंगा बहेगी। गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से गंगा रिजार्ट में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव होगा। महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बतौर योगाचार्य साधकों को योग की शिक्षा देंगी। सात दिवसीय योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम(जीएमवीएन) के कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुट गए हैं। कोविड-19 के कारण इस बार महोत्सव में विदेशी साधकों के शामिल होने की उम्मीद कम ही जताई जा रही है। बीते वर्ष की बात करें तो इस महोत्सव में देश-विदेश के करीब 15 सौ से अधिक साधक और 150 से अधिक योगाचार्यों ने प्रतिभाग किया था। इस बार अंतरराष्ट्रीय सेवाएं बंद होने से महोत्सव में विदेशी साधकों के उमड़ने के कयास कम ही लगाए जा रहे हैं। कोरोनाकाल में स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, तपोवन आदि क्षेत्रों में जो गिने चुने विदेशी साधक ठहरे हुए हैं, उनकी ही महोत्सव में शामिल होने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय सेवाएं बंद होने से परमार्थ निकेतन में आयोजित योग महोत्सव का इस बार ऑनलाइन आयोजन भी होगा। जिससे देश-विदेश के साधक और योगाचार्य महोत्सव से जुड़कर योग का आनंद ले सकेंगे। एक मार्च को योग महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
योग महोत्सव में शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
गढ़वाल मंडल विकास निगम गंगा रिजॉर्ट में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर भरतघाट पर पंडाल सजना शुरू हो गया है। पांच दिन बाद आयोजित होने वाले महोत्सव को लेकर विभागीय अधिकारी व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मुनिकीरेती स्थित भरतघाट पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए मंच का सामान पहुंच गया है। योग महोत्सव में कई चर्चित हस्तियां शामिल होंगी। गंगा रिजॉर्ट जीएमवीएन के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ढौंडियाल ने बताया कि गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

4 of 5
महोत्सव में श्रीरवि शंकर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
महोत्सव में श्रीरवि शंकर को भी शामिल होने के लिए आंमत्रित किया गया है। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी,गायक जुबीन नौटियाल समेत कई हस्तियों के महोत्सव में शामिल होने की उम्मीद है। कहा कि महोत्सव में कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
राजेंद्रप्रसाद ढौंडियाल ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से यह 29वां योग महोत्सव होगा। उम्मीद है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 6 मार्च को महोत्सव में शामिल होंगी। इसके साथ ही महोत्सव में कई भारतीय हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें