सूरत के मशहूर हीरा व्यापारी गोविंद भाई ढोलकिया और उनके कंपनी के कर्मचारियों ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गंगा चौक से अभियान का शुभारंभ करते हुए नावघाट, लक्ष्मीनारायण घाट, गीताभवन घाट की सफाई कर आसपास कूड़ेदान रखे।
Uttarakhand: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल किया कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर तीन मोटर पुलों का उद्घाटन
सूरत के श्रीराम कृष्ण एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक गोविंद भाई ढोलकिया अपनी कंपनी के 950 कर्मचारियों के साथ 11 दिवसीय भ्रमण पर स्वर्गाश्रम के वानप्रस्थ आश्रम में ठहरे हुए हैं। यहां वह 11 दिनों तक कंपनी के कर्मचारियों के साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का हिस्सा बनेंगे। जिसमें वह सत्संग, रक्तदान शिविर, स्वच्छता आदि कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
एसआरके कंपनी के संचालक गोविंद भाई ने बताया कि वह बीते 12 वर्षों से दीपावली पर्व के बाद स्वर्गाश्रम क्षेत्र में आ रहे हैं। कोरोना काल के कारण बीते दो वर्ष वह यहां नहीं आ सके। कहा पहली बार जब वह स्वर्गाश्रम क्षेत्र में आए तो उन्होंने यहां गंगा घाट और तटों पर फैली गंदगी देखी। फिर उन्होंने मन में ठान लिया कि वह मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए गंगा घाट और तटों की सफाई करेंगे।
फिर वह अगली बार अपने कंपनी के कर्मचारियों के साथ इस क्षेत्र में गंगा घाट और तटों की सफाई करेंगे। तब से लेकर अब तक उनका यह अभियान निरंतर जारी है। कहा बीते 12 वर्षों में अब स्वर्गाश्रम क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर जागरूकता आ गई है।