भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सड़क हादसे के बाद सोमवार को पहली बार रिएक्शन दिया। उन्होंने एक ट्वीट कर बताया है कि उनके पैर की सर्जरी सफल रही है और अब उनकी वापसी का सफऱ शुरू हो चुका है।
वहीं, उन्होंने हादसे के वक्त मदद करने वाले दो युवकों रजत और नीशू को भी ट्वीट कर धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा 'हो सकता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर पाऊं, लेकिन इन दो नायकों का बहुत धन्यवाद जिन्होंने दुर्घटना के दौरान मेरी मदद की और मेरा हाल जानने अस्पताल भी आए। मैं हमेशा उनका आभारी और ऋणी रहूंगा।
बता दें कि दिल्ली से रुड़की ढंढेरा अशोकनगर में अपने घर लौटते समय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार नारसन में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर डिवाइडर से टकरकर हाईवे के दूसरी तरफ पलटी लेते हुए करीब 200 मीटर तक जा पहुंची थी। दुर्घटना के साथ ही कार में भयंकर आग लग गई थी।