फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन में आरक्षण: अवतरित हुए देवता ने की भविष्यवाणी, 22 दिन में कर्मचारियों की मांगे होंगी पूरी

Wed, 11 Mar 2020 08:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सरकारी विभागों के कर्मचारी बुधवार शाम चितई के गोल्ज्यू देवता(न्याय के देवता) मंदिर पहुंचे और वहां जागर लगाकर देवता अवतरित किए गए। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हुड़के की थाप पर हुई जागर में गोल्ज्यू देवता ने कर्मचारियों की परेशानी सुनी और कहा कि 22 दिन के भीतर उनकी समस्या हल हो जाएगी। दर्जनों जनरल ओबीसी कर्मचारी बुधवार शाम चितई के गोल्ज्यू देवता मंदिर पहुंचे और उन्होंने जागर लगाकर देवता अवतरित किए। गोलज्यू की दुलेंची (गद्दी) लगाकर हुड़के की थाप में जागर शुरू हुई। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जागर में देवता के अवतरण के बाद  कर्मचारी प्रतिनिधियों ने गोलज्यू से कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने के आदेश सरकार को दिए हैं, लेकिन सरकार कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रही है। कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अवतरित हुए गोल्ज्यू देवता ने कहा कि 22 दिन के भीतर उनकी मन्नत पूरी हो जाएगी। इसके बाद देवताओं ने सभी कर्मचारियों को भभूति लगाकर आशीर्वाद दिया। इससे पहले बुधवार की सुबह कर्मचारियों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा में सभा की और नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद चितई को रवाना हो गए। इस मौके पर रमेश चंद्र पांडे, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, विपिन जोशी, पंकज कांडपाल, पुष्कर भैसोड़ा, महेंद्र भोज सहित काफी संख्या में अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
गोल्ज्यू देवता की जागर में डंगरिए (गोल्ज्यू देवता के अवतार) के रूप में राजेंद्र कुमार और दिगंबर फुलोरिया थे जबकि जगरिए (जागर लगाने वाले) के तौर पर बिशन राम और थाली बजाने वालों में हुकुम सिंह बनौला थे। इनमें दिगंबर फुलोरिया शिक्षक हैं। हुकुम सिंह लोनिवि में चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चितई के मंदिर में अवतरित हुए गोलज्यू से कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए भी भभूति देने का आग्रह किया। कर्मचारियों के आग्रह पर अवतरित हुए गोल्ज्यू देवता ने मुख्यमंत्री के लिए भी भभूति और चावल दिए हैं। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से भभूति मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें