राजधानी स्थित लोनिवि, सिंचाई, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, आरटीओ, कोषागार समेत कई अन्य विभागों में जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने कामकाज नहीं किया। जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री के मुताबिक, परेड ग्राउंड में आयोजित धरना स्थल पर विभाग वार रजिस्टर पर 1500 से अधिक जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज की। उनके मुताबिक, ये संख्या आगे और बढ़ेगी। परेड ग्राउंड में आयोजित सभा में कर्मचारी नेताओं ने आरपार की जंग का एलान किया।