pritam bharatwan
- फोटो : file photo
स्थानीय स्तर पर गायकी और ढोल वादन को सराहना मिली तो प्रीतम ने 1988 में आकाशवाणी के लिए गाना शुरू कर दिया। चार साल बाद उनका पहला ऑडियो एल्बम रंगीली बौजी बाजार में आया, जिसे खूब पसंद किया गया। इसके बाद प्रीतम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और तौंसा बौ, पैंछि माया, सुबेर, सरूली, रौंस, तुम्हारी खुद, बांद अमरावती जैसे एक से बढ़कर एक सुपरहिट एलबम निकाले।