देखिए, गंगा किनारे ऐसे निकल रही गंगा सफाई अभियान की हवा
Thu, 25 Jun 2015 07:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
कहने को गंगा सफाई अभियान का खूब जोर-शोर है लेकिन गंगा को लेकर कितनी जागरूकता है, ये तस्वीरें बता रही हैं।
देखिए, गंगा किनारे ऐसे निकल रही गंगा सफाई अभियान की हवा
ये है हरकी पैड़ी का नजारा। यहां पॉलीथिन प्रतिबंधित है पर तस्वीरें देख लीजिए। खुद ही सारी कहानी कह रही हैं।
देखिए, गंगा किनारे ऐसे निकल रही गंगा सफाई अभियान की हवा
नियमानुसार हरकी पैड़ी पर गंगाघाट किनारे दुकान लगाना मना है। पर इन्हें रोकने की जहमत कौन उठाये।
देखिए, गंगा किनारे ऐसे निकल रही गंगा सफाई अभियान की हवा
हरकी पैड़ी पर नाई सोता पर नगर निगम के बाईलॉज के नियम अनुसार प्रतिबंध होने के बावूजद नियम के धज्जियां उड़ाती नाई सोता में लगी प्रसाद की दुकानें।
देखिए, गंगा किनारे ऐसे निकल रही गंगा सफाई अभियान की हवा
हरकी पैड़ी स्थित नाई सोता पर गंगा घाट पर बनी चाय की दुकान लगाकर नगर निगम को ठेंगा दिखाता दुकानदार।
देखिए, गंगा किनारे ऐसे निकल रही गंगा सफाई अभियान की हवा
घाटों के पास नालों से निकलता है इतना सारा कू़ड़ा।
देखिए, गंगा किनारे ऐसे निकल रही गंगा सफाई अभियान की हवा
रोज गंगा में इतनी गंदगी गिरती है फिर भी लोग बेखबर स्नान करते रहते हैं।
देखिए, गंगा किनारे ऐसे निकल रही गंगा सफाई अभियान की हवा
लाखों लोग गंगा में डुबकी लगाकर सब पापों से मुक्ति की आस लिए यहां आते हैं पर गंगा को कब इन नालों और गंदगी से मुक्ति मिलेगी। ये सवाल हर बार अनसुलझा ही रह जाता है।