फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, खिलाड़ियों के लिए योग कैसे बना 'रोग'

Wed, 24 Jun 2015 08:10 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम खिलाडिय़ों के लिए 'रोग' का कारण बन गया है। तस्वीरों में देखें...
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, खिलाड़ियों के लिए योग कैसे बना 'रोग'

2 of 5
हरी मखमली घास से ढका पवेलियन मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिखरा पड़ा कूड़ा अभी भी साफ नहीं हो सका। इस कारण खिलाड़ियों ने कुछ जगह से सफाई कर मैदान खेलने लायक बनाया, लेकिन आधे मैदान में कूड़ा बिखरा होने के कारण उन्होंने भी अपनी प्रैक्टिस करने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, खिलाड़ियों के लिए योग कैसे बना 'रोग'

3 of 5
फुटबॉल के लिए मशहूर दून के पवेलियन मैदान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग ने योग का आयोजन किया था। इसके लिए पंडाल भी लगाया गया था। योग के लिए पहुंचने वाले लोगों के लिए पानी की व्यवस्था भी मैदान में की गई थी, तो स्टेज को फूलों से सजाया गया था।

तस्वीरों में देखें, खिलाड़ियों के लिए योग कैसे बना 'रोग'

4 of 5
मगर सुबह योग दिवस का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्टेज और टैंट का सामान तो हटा लिया गया, लेकिन गंदगी मैदान में ही छोड़ दी गई। सोमवार की शाम तक भी पवेलियन मैदान में बिखरा कूड़ा नहीं हटाया जा सका। आधे से अधिक मैदान पर डिस्पोजल प्लेट और गिलासें बिखरी पड़ी थी। तो गोल पोस्ट के आगे बेकार हुई फूल माला और कूड़े का ढेर लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, खिलाड़ियों के लिए योग कैसे बना 'रोग'

5 of 5
मैदान के कुछ हिस्से को खिलाड़ियों ने साफ भी किया और खेलने लायक बनाया। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की ने कहा कि विभाग ने आयोजन के लिए मैदान दिया था। मैदान में हुई गंदगी को भी आयोजकों को ही साफ कराना चाहिए, लेकिन उन्होंने नहीं कराया। मंगलवार को इसे साफ कराने के साथ ही संबंधित विभाग से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें