इन दिनों निजी और सरकारी बैंकों में पांच दिन की खबर को लेकर एक तरफ कर्मचारियों में खुशी है तो वहीं बैंक संबंधी काम निपटाने के लिए लोग हड़बड़ी में हैं।
विज्ञापन
2 of 6
demo image
सोशल मीडिया पर बैंक हॉलिडे को लेकर तमाम तरह के मैसेज चल रहे हैं, जिनमें लगातार पांच दिन की छुट्टी की बताई जा रही है। लेकिन, हकीकत इससे उल्टी है।
विज्ञापन
3 of 6
महावीर जैन
दरअसल, उत्तराखंड के बैंकों में 29 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी के लिए सरकार ने अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं किया है। 30 मार्च को गुड फ्राइडे के दिन बैंक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे, जबकि 31 मार्च को बैंकों में कामकाज होगा। एक अप्रैल को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
4 of 6
bank locker
उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री जगमोहन मेंदीरत्ता का कहना है कि बैंकों में महावीर जयंती की छुट्टी नहीं होती है।
विज्ञापन
5 of 6
bank holiday
उत्तरप्रदेश सरकार ने 30 और 31 मार्च को बैंकों में छुट्टी घोषित कर दी है, जिस वजह से उत्तराखंड में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
वहीं वायरल खबर में निजी और सरकारी बैंकों में चार दिन की छुट्टी रहने की बात कही जा रही है। कुछ बैंक पांच दिन के लिए भी बंद हो सकते हैं। खबर के मुताबिक बैंक 29, 30, 31 मार्च, 1 और 2 अप्रैल की छुट्टी होगी।