फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई लिव इन में रह रही समरजहां के कत्ल की असली वजह, बेटे ने बताई एक-एक बात...

Sun, 12 May 2019 09:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
मृतक महिला समरजहां - फोटो : अमर उजाला
समरजहां हत्याकांड को लेकर पुलिस ने दावा किया है कि लिव इन में रहने वाले राकेश गुप्ता, उसकी पत्नी और बेटे ने सोची समझी साजिश के तहत सुपारी देकर कराई थी। पुलिस की पूछताछ में दवा कारोबारी के बेटे ने पूरी सच्चाई बयां की। 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि कार्तिक गुप्ता ने सच कबूल करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। कार्तिक का कहना था कि पिता के अवैध संबंधों के चलते परिवार में झगड़ा था। समरजहां अब उसके पिता पर शादी और प्रापर्टी में आधा हिस्सा देने का दबाव बना रही थी, जिससे पिता भी दुखी थे।

समजरजहां हत्याकांड: पुलिस हिरासत में बोला दवा कारोबारी, साजिश का पता होता तो घोंट देता बेटे का गला
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उसने माता-पिता की स्वीकृति के बाद उसने समरजहां की हत्या की योजना बनाई। पुलिस का दावा है कि सख्ती से पूछताछ करने पर राकेश और उसकी पत्नी सीमा ने भी साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। 

4 of 6
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में धारा 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) बढ़ाकर गुप्ता परिवार के तीनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
समरजहां का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस हिरासत में कार्तिक गुप्ता ने कहा कि समरजहां की हत्या का उसे भी अफसोस है, लेकिन यह सब उसे मजबूरी में करना पड़ा। करीब एक साल से परिवार में तनाव के साथ बदनामी हो रही थी। अब उसकी मांगें बढ़ने लगी थीं, जिससे हर कोई तनाव में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समरजहां का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताया कि समरजहां की हत्या का सौदा चार लाख रुपये में तय हुआ। इनमें से दो लाख रुपये 29 अप्रैल को कार्तिक ने सहस्त्रधारा रोड स्थित अपने रेस्टोरेंट के पास दिए। उसी दिन कार्तिक ने उसे समरजहां का फ्लैट भी दिखाया था। छह मई को रैकी करने के बाद सात मई की रात कार में आए मुख्य आरोपी ने समरजहां की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें