नौ फरवरी से राशन कार्ड धारकों को बड़े बदलाव का सामना करना पड़ेगा। अगर अभी तक आपको इसकी खबर नहीं है तो जानकारी के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
2 of 8
Biometric attendance
नौ फरवरी 2018 से राशन की दुकानों में बायोमीट्रिक मशीन मशीनें चलने लगेंगी। जिससे राशन वितरण पर उठने वाले तमाम सवालों पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
3 of 8
biometric attendance machine
जिला आपूर्ति विभाग के मुताबिक जिले ही सभी 1043 राशन दुकानों पर यह व्यवस्था लागू होगी। नौ फरवरी तक सभी राशन की दुकानों में बायोमीट्रिक मशीन लगा दी जाएंगी।
4 of 8
biometric machine
राशन डीलर की लापरवाही और कालाबाजारी को रोकने के लिए यह पहल की जा रही है। सभी राशन की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें लगेंगी, जिसमें कार्ड धारकों का आधार से लिंक हुआ पूरा ब्योरा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 8
बायोमैट्रिक डाटा
कार्ड नंबर फीड करते ही कार्ड धारक का पूरा ब्योरा सामने आ जाएगा। इसके बाद कार्ड धारक बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाएगा तो उसे राशन मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 8
ration card
कार्डधारक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य की ओर से अंगूठा लगाने के बाद यूनिट के अनुसार राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
डेमो इमेज
वहीं राशन की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर बनाने के लिए दुकानदारों की विभाग की ओर से ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है।
डीएसओ विपिन कुमार ने बताया कि जिले के सभी खाद्य आपूर्ति निरीक्षकों को दुकानदारों को ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए गए है। ताकि जल्द ही यह प्रक्रिया यहां शुरू की जा सके। उत्तराखंड में राशन की दुकानों को सीएससी से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद दुकानों पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र, आय प्रमाण पत्र समेत बिजली, पानी, पासपोर्ट, पैनकार्ड व मोबाइल रिचार्ज की सुविधा मिलेगी।