उत्तरा पंत बहुगुणा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
दरअसल, मुख्यमंत्री आवास में लगे जनता दरबार में उत्तरकाशी में उस वक्त तैनात प्राइमरी स्कूल की महिला शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा अपनी समस्या बताने के लिए जैसे ही खड़ी हुईं वैसे ही सीएम ने उन्हें निलंबित करने की बात कह दी, जिस पर महिला ने आपा खो दिया और मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। इतना ही नहीं महिला ने मुख्यमंत्री को चोर तक कह दिया।