फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: 181 सालों बाद सात योग में मनेगा रक्षाबंधन, इस समय तक रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त

Sun, 18 Aug 2024 06:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
रक्षा बंधन - फोटो : Amar Ujala
181 वर्षों बाद सात शुभ योग में रक्षाबंधन मनाया जाएगा। आईआईटी रुड़की स्थित श्री सरस्वती मंदिर के पुजारी आचार्य पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त को है। इस वर्ष रक्षाबंधन की खास बात यह है कि 181 वर्षों के बाद सात विशेष योग पड़ रहे हैं।

इसमें लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग, शुक्र आदित्य योग, शशनामक राजयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग हैं। इन योगों से मां सरस्वती के साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

Kedarnath: आपदा के 15 दिन बाद पैदल मार्ग हुआ दुरुस्त, 19 किलोमीटर रास्ते की मरम्मत में जुटे थे 260 मजदूर
विज्ञापन

2 of 5
रक्षाबंधन - फोटो : iStock
इस दौरान किए गए सभी शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्त होगी। वहीं लक्सर के ज्योतिषाचार्य विपिन शर्मा व पंडित संदीप भारद्वाज शास्त्री ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व के दिन सावन महीने का अंतिम सोमवार भी होगा। रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : istock
इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया होने से समय को लेकर के बड़ी असमंजस की स्थिति बन रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ होने के साथ ही भद्रा का भी प्रारंभ हो जाएगा जो अपराह्न 1:30 तक रहेगी।

4 of 5
राखी - फोटो : instagram
ऐसा कहा जाता है कि भद्रा काल के दौरान शूर्पणखा ने अपने भाई रावण को रक्षासूत्र बांधा था, इसलिए भगवान श्री राम द्वारा उसका सर्वनाश हो गया था। दोपहर 1:30 बजे भद्रा समाप्ति के पश्चात ही राखी बांधना उचित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी - फोटो : instagram
19 अगस्त 2024 दिन सोमवार को रक्षाबंधन का सबसे उपयुक्त समय दोपहर 1:30 बजे से लेकर 4:15 बजे के मध्य का है। अति आवश्यक स्थिति में 19 अगस्त 2024 को भद्रा पुच्छ काल प्रात: लगभग 9:50 से 10:50 के मध्य किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें