फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अब बजरंगबली के पीछे पड़ा कृष फिल्म का 'बहादुर'

Wed, 02 Dec 2015 08:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड में अपनी कलाकारी के चमक बिखेर चुके उत्तराखंड के हेमंत पांडे कोटद्वार में बजरंगबली का पीछा करते दिखाई दिए। आखिर क्यों हेमंत कर रहे हैं बजरंगबली का पीछा? तस्वीरों में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: अब बजरंगबली के पीछे पड़ा कृष फिल्‍म का 'बहादुर'

2 of 5
कोटद्वार क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्धबली बाबा की महिमा पर आधारित हिंदी और तमिल में बनने वाली बड़े पर्दे की फिल्म 'राजू बजरंगी' की शूटिंग के चौथे दिन काशीरामपुर तल्ला में रेलवे लाइन के पास, एक घर में और पुराना सिद्धबली मार्ग पर बाल रामलीला मंच में कई दृश्य फिल्माए गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: अब बजरंगबली के पीछे पड़ा कृष फिल्‍म का 'बहादुर'

3 of 5
फिल्म के दृश्य में राजू के पिता की अस्पताल में मौत के बाद उसे सपना होता है कि बजरंगी उसके पिता महेश को लेकर रेलवे लाइन के पास जा रहे हैं। वह चिल्लाकर जाग उठता है और बजरंगी से उसके पिता को छोड़ने की जिद करने लगता है। दूसरे दृश्य में कामेडी का पुट दिया गया है।

तस्वीरें: अब बजरंगबली के पीछे पड़ा कृष फिल्‍म का 'बहादुर'

4 of 5
राजू के पिता महेश की भूमिका निभा रहे प्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडे और बजरंगी की भूमिका निभा रहे शिव नारायण सिंह रावत 'शिब्बू' पर कई सीन फिल्माए गए। फिल्म यूनिट सुबह ग्राम काशीरामपुर तल्ला पहुंची। यहां डायरेक्टर मनोज शर्मा के निर्देशन में दृश्य शूट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: अब बजरंगबली के पीछे पड़ा कृष फिल्‍म का 'बहादुर'

5 of 5
रामलीला के मंचन में रावण दरबार लगा हुआ है। हनुमान को अशोक वाटिका से बांधकर रावण के पास लाया जाता है। जैसे ही हनुमान की पूंछ में आग लगाने का प्रयास होता है, रामलीला देख रहा राजू जोर-जोर से हनुमान चालीसा गाने लगता है। रामलीला के सभी पात्र और लोग राजू की तरफ देखने लग जाते हैं, उसकी आरती से मंत्रमुग्ध होकर रावण हनुमान के पांव में पड़ने से सब हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें