फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-बर्फबारी से नसों में जम रहा खून, ऐसे रखें अपना ख्याल

Tue, 17 Jan 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
brain
पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों पर भारी पड़ रही है। ठंड की वजह से धमनियों और नसों के सिकुड़ने से ब्रेन अटैक (सीवीए) पड़ रहा है। न्यूरो के रोगियों के लिए सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
snowfall shimla
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत न्यूरो रोगियों के लिए अलग से कोई कार्यक्रम शुरू नहीं किया गया है। दून मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी मेडिकल कालेज समेत अन्य सरकारी अस्पतालों के इंटेंसिव केयर यूनिट के बेड फुल हो गए हैं। बर्फबारी ने ब्रेन अटैक की समस्या को पहाड़ जैसा बना दिया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
srf
ब्रेन अटैक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के रोगियों में अधिक हो रहा है। ठंड के अचानक बढ़ने और रोगियों के शरीर में पानी की कमी होने की वजह से खून गाढ़ा हो रहा है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जा रहा है, जिसकी वजह खून का थक्का धमनियों और नसों में जम जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में न्यूरो चिकित्सकों की कमी है। हालत यह है कि दून मेडिकल कालेज और हल्द्वानी में सिर्फ एक-एक न्यूरो सर्जन है।
 

4 of 6
ब्रेन
दून मेडिकल कालेज के न्यूरो सर्जन डा. डीपी तिवारी का कहना है कि ब्रेन अटैक के लगभग आधा दर्जन रोगी प्रतिदिन आ रहे हैं। इंटेंसिव केयर यूनिट के सारे बेड फुल हो गए हैं। हाई ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के रोगी ब्रेन अटैक का अधिक शिकार हो रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
doctor shimla
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय कार्यक्रम निदेशक डा. आरएस असवाल का कहना है कि अलग से न्यूरो के लिए कोई कार्यक्रम नहीं है। ऐसे मरीजों की देखरेख के लिए डिस्ट्रिक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर खोले गए हैं, वहां हाई ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के रोगियों का मैनेजमेंट होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पानी पीना
टिप्स: हाईब्लड प्रेशर के मरीज पानी अधिक पिएं, अधिक चाय, कॉफी न पिएं, अपने चिकित्सक से दवा की खुराक दुरुस्त कराएं, गर्म कपड़ों से शरीर अच्छी तरह ढंके रहें, गर्म कमरे से अचानक बाहर सर्द माहौल में न निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें