फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: मूसलाधार बारिश से मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर ढही सड़क, मलबे में दबी युवती की मौत

Mon, 26 Jun 2017 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
rain mishapp - फोटो : amar ujala
धनोल्टी व मसूरी में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से एक युवती की जान चली गई। हुआ यूं कि भारी बारिश के चलते मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर बाटाघाट पर सड़क का पुस्ता ढह गया, जिसकी चपेट में आने से युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
rain mishapp
सोमवार की सुबह सड़क का पुश्ता ढह गया, जिससे सड़क के नीच बनी एक झुग्‍गी मलबे में दब गई। बताया ‌गया कि झुग्गी में एक परिवार रहता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
rain mishapp
मलबा आने से परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस वक्त के घटना हुई उस वक्त झुग्गी में चार लोगा थे। तीन तो बच निकलने में कामयाब हुए, लेकिन 16 वर्षीय युवती दीपिका थापा मलबे के चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

 

4 of 6
rain mishappening
करीब पांच घंटे के रेस्‍क्यू के बाद आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवानों ने युवती के शव को मलबे से बाहर निकला। पीड़ित परिवार में मां-बाप और उनकी दो बेटियां रहती थी। सोमवार सुबह चार बजे से रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
rain mishappening
मौके पर पुलिस व 108 भी पंहुच गयी थी। पर युवती की जान नहीं बच पाई। गौतलब है क‌ि अभी छह माह पहले ही इस मार्ग पर काम हुआ था। और ये पुस्ता बना था जो एक बरसात भी नहीं झेल पाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rain mishappening
मसूरी से आगे दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर मलबा आने से सड़क बंद हो गई। करीब नौ घंटे बाद इस सड़क पर यातायात सुचारु हुआ। रविवार की रात सुमनक्यारी व खरसौन क्यारी के बीच दिल्ली यमुनोत्री मार्ग भूस्खलन से बंद हो गया। करीब नौ घंटे बाद इस मार्ग से सुबह के समय मलबा हटाया गया। इससे यमुनोत्री जाने वाले यात्री भी रास्ते में ही रुके रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें