केदारनाथ में राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
भैरवनाथ मंदिर और ध्यान गुफा भी जाएंगे
केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार को तीर्थपुरोहित समाज का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस नेता से मुलाकात कर तीर्थपुरोहितों की समस्या पर चर्चा करेगा। इधर, केदारनाथ विस के पूर्व विधायक मनोज रावत ने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन सोमवार को वह केदारनाथ मंदिर में बाबा केदार के दर्शन करेंगे। संभवत: वह भैरवनाथ मंदिर और ध्यान गुफा भी जाएंगे।