फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Dehradun Visit: कार्यक्रम में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा बेरोजगार युवक, पीड़ा ने खींचा ध्यान

Fri, 17 Jul 2026 09:51 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

राजधानी देहरादून के बन्नूू मैदान में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में पहुंचे एक युवक ने सबका ध्यान खींचा। युवक कार्यक्रम में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा।
विज्ञापन
1 of 5
राहुल गांधी के कार्यक्रम में डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छात्रों से संवाद करने देहरादून पहुंचे। बन्नू इंटर कॉलेज में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिथौरागढ़ निवासी बेरोजगार युवक मनोज कुमार अपने गले में अपनी शैक्षणिक डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा।



लगातार बारिश के बावजूद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और राहुल गांधी से अपनी बात रखने की उम्मीद जताई। युवक का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी शामिल हुए।

ये भी पढे़ं...Rahul Gandhi Dehradun Visit: दून पहुंचे राहुल गांधी, दिवंगत कार्यकर्ता अमर मेहता के परिजनों से की मुलाकात

भारी बारिश के बावजूद युवाओं का जोश हाई दिखा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद के लिए देहरादून पहुंच हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गले में अपनी सारी डिग्रियां पहनकर पहुंचा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता रहे दिवंगत अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी और हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

3 of 5
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे और पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे। कांग्रेस ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

4 of 5
दिवंगत अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात करते राहुल गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छात्रों के गूंज कार्यक्रम के लिए खड़े किए जा रहे जर्मन हैंगर स्ट्रक्चर के दौरान एक एल्युमिनियम का खंभा वहां खड़े 65 वर्षीय कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कांग्रेसी आनन-फानन में उनको सीएमआई अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नीट, सीबीएसई व भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं व छात्रों से संवाद करेंगे। वहीं, आगामी चुनाव का बिगुल भी फूंकेंगे। छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें