फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के आतंक से परेशान लोगों के सब्र ने दिया जवाब, उठाया ये कदम

Wed, 21 Sep 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 6
monkey terror - फोटो : amar ujala
बंदरों की दहशत से परेशान आगराखाल बाजार और आसपास के ग्रामीणों ने ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर सांकेतिक चक्का-जाम लगाकर आक्रोश जताया।
 
विज्ञापन

2 of 6
protest
जाम के कारण वाहनों की आवाजाही बंद रही, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही है। वन विभाग की ओर से बंदरों के पकड़ने की कार्रवाई शुरू करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।

 
विज्ञापन

3 of 6
monkey
आगराखाल के व्यापारियों और निकटवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने आगराखाल में हाईवे पर जाम लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि बंदर खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों पर भी हमला कर रहे हैं।
 

4 of 6
आगराखाल में दुकानों से बंदर खुलेआम सामान छीनकर ले जाते हैं। पीड़ितों ने कई बार शासन-प्रशासन और वन विभाग को इस संबंध में अवगत कराया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहसीलदार एचसी जुयाल ने जाम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्यवाई का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार ने वन विभाग के कर्मियों को धरना स्थल पर पिंजरों के साथ बुलाया। विभाग कर्मियों ने जब बंदरों को पिंजरे में डालना शुरू किया, तब जाकर आंदोलनकारियों ने जाम खोला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वन दरोगा हुकम सिंह ने कहा कि बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई जारी रही। जाम लगाने वालों में प्रधान आगर शिव सिंह रावत, मंगल सिंह, धनवीर भंडारी, सोबन सिंह, कमल सिंह, हरिचंद रमोला, राजेंद्र भंडारी, विजय कुमार, जगदंबा रावत, निर्मला, सीता, बबली, सरिता, सुमन रावत, बैशाखी देवी, रीना, कौशल्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें