भले ही बैंक में कैश नहीं है, एटीएम खाली है, लंबी लाइनों में लगकर घंटों में नंबर आ रहा है लेकिन लाइन में लगने वाले लोग पीएम मोदी के फैसले की तारीफ कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
PM MODI
उनका कहना है कि निश्चित तौर पर परेशानी हो रही है लेकिन यह फैसला भी बेहद जरूरी था। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सरकार को पर्याप्त मात्रा में समय से कैश उपलब्ध करा देना चाहिए था। ऐसे ही कुछ लोगों से अमर उजाला टीम ने उनके अनुभव जाने।
विज्ञापन
3 of 6
israr
निश्चित तौर पर यह फैसला अच्छा है, लेकिन यहां पब्लिक परेशान हो रही है। घंटों लाइन में लगकर भी पैसा नहीं मिल रहा है। उनके लिए कैश का स्टॉक पूरा होना चाहिए था। बाकी, इस फैसले से हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमारा मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है लेकिन वहां पुराने नोट नहीं चल रहे हैं।
- मौ. इसरार
4 of 6
renu
सरकार का यह फैसला बेहद तारीफ के काबिल है। हम लाइन में भले ही लगे हों लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यह सबकुछ हमारे लिए ही किया गया है।
- रेनू, छात्रा
विज्ञापन
5 of 6
leela
इस फैसले को लागू करने से पहले तैयारी पूरी होनी चाहिए थी। यहां हम पैसे के लिए लाइन में लगे हैं। खाना बना नहीं पा रहे हैं। बाकी फैसला जैसा भी हो, बस यहां आसानी से पैसा मिल जाना चाहिए था। हम अपने ही बैंक खाते से पैसा नहीं ले पा रहे हैं।
- लीला राजन, इंदिरा नगर
हम तो पहले भी गैस लेने के लिए लाइन में लगे हैं। अब एक बार फिर लाइन में लगना पड़ रहा है तो इसमें बुराई क्या है। देश के लिए अच्छा फैसला है। हम लाइन में खड़े होकर इसका समर्थन करते हैं।
- सुभाष चंद