बैंकों में कैश खत्म हो गया है। एटीएम सूने हो गए हैं। लोग पैसा निकालने के लिए एटीएम दर एटीएम भटके, लेकिन पैसा नहीं मिल पाया। बैंकों का कहना है कि न तो कैश वापस बैंकों में आ रहा है और न ही आरबीआई करेंसी चेस्ट से कैश आ रहा है। इस वजह से एटीएम में पैसा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।