उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष की कमान संभाल रहे अजय भट्ट को भाजपा ने प्रदेश का नया सिपहसालार नियुक्त किया है। प्रदेश में पार्टी की पहली पसंद बने अजय भट्ट का पूरा प्रोफाइल यहां...
विज्ञापन
ऐसे नहीं मिला भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का ताज, देखिए प्रोफाइल
2 of 10
भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट छात्र जीवन से ही भाजपा के लिए समर्पित रहे हैं, हालांकि उनका परिवार भी जनसंघ से जुड़ा हुआ था। श्री भट्ट ने पहली बार 1980 में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली।
विज्ञापन
ऐसे नहीं मिला भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का ताज, देखिए प्रोफाइल
3 of 10
1985 में वह भाजपा अल्मोड़ा जिला कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। (तस्वीर- प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर अजय भट्ट को बधाई देते निवर्तमान अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत।)
ऐसे नहीं मिला भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का ताज, देखिए प्रोफाइल
4 of 10
1996, अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री, 2002 और 2012 में विधायक बने। 2012 में उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व मिला। (तस्वीर- अजय भट्ट को बधाई देते पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक।)
विज्ञापन
ऐसे नहीं मिला भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का ताज, देखिए प्रोफाइल
5 of 10
1985 में ही भट्ट को भाजयुमो उत्तर प्रदेश कार्य समिति का सदस्य भी बनाया गया। इसी साल वह भाजयुमो रानीखेत और भिकियासैंण तहसील के संयोजक बने। भाजपा अल्मोड़ा के जिला उपाध्यक्ष और जिला मंत्री रहे। उत्तरांचल प्रदेश संघर्ष समिति के सदस्य बनाए गए। (तस्वीर- अध्यक्ष पद की ताजपोशी के दौरान सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश से मंत्रणा करते पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी।)
विज्ञापन
ऐसे नहीं मिला भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का ताज, देखिए प्रोफाइल
6 of 10
एकता यात्रा के दौरान वह अल्मोड़ा जिला की केसरिया वाहिनी के प्रमुख रहे। 1990 के बाद वह अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के दो बार संयोजक भी बनाए गए। पार्टी के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें 1996 में रानीखेत विधानसभा से टिकट दिया और वह विधायक चुने गए।
विज्ञापन
ऐसे नहीं मिला भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का ताज, देखिए प्रोफाइल
7 of 10
2000 में जब उत्तरांचल राज्य बना तो अंतरिम सरकार में वह कैबिनेट मंत्री रहे। 2002 में वह फिर रानीखेत से विधायक चुने गए। 2007 में उन्हें रानीखेत विधानसभा सीट से हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन पार्टी ने उनके कार्यों को देखते हुए पहले प्रदेश मंत्री फिर दो बार प्रदेश महामंत्री बनाया।
ऐसे नहीं मिला भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का ताज, देखिए प्रोफाइल
8 of 10
2009 में वह निशंक सरकार में एनआरएचएम के उपाध्यक्ष बने, 2012 में रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए, 19 मई 2012 को पार्टी ने उन्हें सदन में नेता विपक्ष बनाया।
ऐसे नहीं मिला भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का ताज, देखिए प्रोफाइल
9 of 10
अब पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। वर्तमान में भट्ट सरकारी श्रमिक संघ कोऑपरेटिव ड्रग फैक्ट्री के अध्यक्ष भी हैं। (तस्वीर- गुफ्तगू करते पूर्व और निवर्तमान अध्यक्ष।)
ऐसे नहीं मिला भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का ताज, देखिए प्रोफाइल
10 of 10
इससे पहले उत्तर प्रदेश विस में लोक लेखा समिति और सीपीए के सदस्य बने, उत्तर प्रदेश विधानसभा की विशेषाधिकारी समिति के सभापति भी बने। सभी तस्वीरें- अऩिल डोगरा, अमर उजाला देहरादून।