पहाड़ों की रानी मसूरी नए साल के स्वागत के लिए तैयार हो गई। नए साल के जश्न में चार चांद लगाने के लिए शहर के होटलों ने विशेष तैयारियां की हैं।
विज्ञापन
नए साल के लिए मसूरी तैयार, पर्यटकों के लिए खास पैकेज की भरमार
2 of 7
कहीं कपल एंट्री तो कहीं थीम आधारित पार्टियों की तैयारी की गई है। बुकिंग का अच्छा रिस्पांस न मिलने की वजह से होटल व्यवसायियों में थोड़ा उहापोह की स्थिति है, लेकिन सभी ने जश्न को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तैयारियां की हैं।
विज्ञापन
नए साल के लिए मसूरी तैयार, पर्यटकों के लिए खास पैकेज की भरमार
3 of 7
शहर के लगभग डेढ़ दर्जन होटलों में डांस और डिनर के खास पैकेज निकाले गए हैं। इसके लिए दो से लेकर दस हजार का पैकेज निकाला गया है। वहीं 15 हजार से 54 हजार तक के रेजीडेंस पैकेज भी उपलब्ध हैं।
नए साल के लिए मसूरी तैयार, पर्यटकों के लिए खास पैकेज की भरमार
4 of 7
होटल व्यवसायियों की मानें तो अभी तक नए साल के लिए स्टार कैटेगिरी के होटलों में 70 फीसदी तक ही बुकिंग हुई हैं। कई होटल वॉक-इन गेस्ट के भरोसे हैं।
विज्ञापन
नए साल के लिए मसूरी तैयार, पर्यटकों के लिए खास पैकेज की भरमार
5 of 7
दरअसल, इस साल क्रिसमस का लांग वीकेंड नए साल के जश्न का बाजार प्रभावित कर रहा है। क्रिसमस का लंबा वीकेंड होने के कारण 23 से लेकर 28 दिसंबर तक मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ रही है।
विज्ञापन
नए साल के लिए मसूरी तैयार, पर्यटकों के लिए खास पैकेज की भरमार
6 of 7
अब नए साल में वीक एंड या अन्य कोई अवकाश न होने के कारण कम संख्या में पर्यटकों की आने की उम्मीद है। अब तक बुकिंग के आंकड़े भी इन्हीं बातों की तस्दीक कर रहे हैं।
नए साल के लिए मसूरी तैयार, पर्यटकों के लिए खास पैकेज की भरमार
7 of 7
नए साल के जश्न को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। 31 दिसंबर को मसूरी-देहरादून मार्ग से लेकर मालरोड समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस की चौकस व्यवस्था रहेगी। मालरोड पर हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मालरोड को शाम चार बजे से लेकर रात 12 बजे तक पूरी तरह वाहनों के लिए प्रतिबंधित रखा जाएगा, ताकि सैलानी स्वच्छंद विचरण कर सकें।