प्रसिद्घ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बाबा हैड़ाखान मंदिर में चल रहे जगदंबा महायज्ञ में पहुंची। इससे पूर्व प्रियंका चोपड़ा 2010 में मंदिर आई थीं। उनके साथ मां डॉ. मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी मौजूद थे। प्रियंका चोपड़ा के पिता स्व. अशोक चोपड़ा की बाबा हैड़ाखान में आगाध श्रद्धा थी। प्रियंका रास्ते में कैंचीधाम मंदिर भी गईं। प्रियंका के यहां दो दिन रहने की संभावना है। यह मंदिर अल्मोड़ा जिले में स्थित है। कार से उतरकर हैड़ाखान मंदिर के गेट पर मत्था टेकने के बाद वह कमरे में चली गईं। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रियंका के आने की खबर पढ़कर लोग सुबह ही हैड़ाखान मंदिर पहुंच गए। प्रियंका ने देर शाम महाआरती में भाग लिया।