प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार को देहरादून के परेड मैदान में हुई परिवर्तन महारैली में उम्मीद से ज्यादा जनसैलाब उमड़ पड़ा। मोदी की मन की बात को सुनने के लिए रैली में हर वर्ग के लोग पहुंचे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 15
narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रैली स्थल में उमड़ा जनसैलाब इस बात का सुबूत है उत्तराखंड अब विकास के लिए इंतज़ार नहीं करना चाहता है।
विज्ञापन
3 of 15
narendra modi
पीएम मोदी ने कहा कि मैं रिबन काटने वाला पीएम नहीं। मैंने लड़ाई छेड़ दी है। देवभूमि से मिले सहयोग का आभारी हूं। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।
4 of 15
narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मां-बाप को तीर्थ यात्रा करने के लिए श्रवण को याद किया जाता है, वैसे ही आने वाले दिनों में आप श्रवण को याद करोगे। इस दौरान मोदी ने खुद को श्रवण कहा। उन्होंने कहा कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी कभी पहाड़ के काम नहीं आती है। मैं उत्तराखंड के हर गली-मोहल्ले और सुख-दुख से परिचित हूं।
उन्होंने कहा कि मैं चाहता तो पहले दिन ही दो गाड़ी लाता और शिलान्यास कर देता। लेकिन मैं वैसा नहीं हूं। विपक्षियों पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि योजना के पत्थर गाड़ते चले जाओगे तो क्या होगा। जल्दबाजी में शिलान्यास से राजनीति तो चल सकती है समाजनीति नहीं। इसलिए हमने समय लिया। योजना बनाई और फिर काम किया। अपने भाषण में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की भी तारीफ की।
विज्ञापन
5 of 15
narendra modi
कहा, देशभर में सड़कों का काम चल रहा है। रास्ता ऐसा बने कि 100 साल तक दिक्कत ना हो। दुनियाभर की कंसलटेंट से संपर्क कर काम किया जा रहा है। मोदी ने आगे कहा कि मैंने ऐसा काम कर दिखाया। आजादी के इतने साल बाद भी देश में 18 हजार गांव ऐसे निकले जहा बिजली नहीं थी। वे गांव 18 वीं शताब्दी में जी रहे थे। हमने बीड़ा उठाया और 1000 दिन में बिजली पहुंचाएंगे का वादा किया।
विज्ञापन
6 of 15
narendra modi
मोदी ने अपने भाषण में कहा कि एक जमाना ऐसा भी था कि गैस सिलेंडर लेने में जान पहचान निकालनी पड़ती थी। दिल्ली में कांग्रेस के अधिवेशन में घोषणा हुई कि हमारी सरकार हुई तो अभी एक साल में नौ सिलेंडर मिलते है तो बाद में 12 मिलेंगे। लेकिन, जब हमारी भाजपा की सरकार आई तो हमने पांच करोड़ गरीबों को गैस का चूल्हा दिया।
विज्ञापन
7 of 15
narendra modi
कहा, मैं देवभूमि के आशीर्वाद में ही पला-बढ़ा हूं। यहां गरीब मां के शरीर में चूल्हे के धुंए से 400 सिगरट का धुआं जाता है। हमने मां बहनों को इस धुंए से मुक्ति दिलाई। ये विकास कार्य गरीबों के कल्याण के लिए है। उत्तराखंड की धरती में हर घर में जीजामाता और शिवाजी है। यहां के जवान सीमा पर सीना तानकर खड़े रहते है।
8 of 15
narendra modi
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक मामूली नौकरी के लिए भी जान पहचान की बात कही जाती थी। हरे रंग के नोट वाले गांधीजी चाहिए थे। 30 सैकेंड में गांधीजी लेकर इंटरव्यू होते थे। पैसे लेकर नौकरी दी जाती थी। हमने वर्ग 3 और 4 में साक्षात्कार बंद कर दिया। राज्यों को भी कहा कि हमने किया तुम भी करो। लेकिन वे नहीं चाहते। कोई नहीं अब थोड़े दिन ही है, जैसे ही उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनेगी। यहां भी ये काम हो जाएगा।
9 of 15
narendra modi
नोटबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि हम नोटों के खिलाफ लड़ रहे हैं। लोग बिस्तर में नोट भरकर सोते थे। ये गरीब का पैसा है। 1000-500 का नोट बंद कर सबके कपड़े खोल दिए। कुछ लोगों के खून में बेइमानी है। ऐसे लोगों ने पीछे के रास्ते से नोट बदल तो दिए, लेकिन, आज पकड़े जा रहे हैं। ये सफाई अभियान है। मेरे पास सवा सौ करोड़ देशवासियों का रक्षा कवच है। मुझ पर अंगुली नहीं उठा पाओगे।
10 of 15
narendra modi
मोदी ने कहा कि 40 साल से सेना के जवान वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे थे। 70 साल तक जिस परिवार ने राज किया उन्हें सेना की याद नहीं आयी। जब चुनाव आया तो कांग्रेस को लगा की मोदी को सेना से प्यार है तो कांग्रेस ने 500 करोड़ खाते में डाल दिया। जबकि वन रैंक वन पेंशन का बजट 10 हजार करोड़ है।
11 of 15
narendra modi
कांग्रेस ने सेना से मजाक किया। भाजपा की सरकार आई तो लगा कि 10 हजार करोड़ एक साथ ज्यादा है। मैंने मदद मांगी और चार किश्ते कर दी। मोदी ने कहा कि मैं सेना के जवानों को सलाम करता हूं। अब तक 2 हजार 600 करोड़ रुपए पहुंचा दिया है। उत्तराखंड में शायद ही कोई गांव होगा। जहां वन रैंक वन पेंशन ना आती हो। इससे यहां आर्थिकी बढ़ी है।
12 of 15
narendra modi
पीएम ने आगे कहा कि यहां तो भ्रष्टाचार की इंतहा है। मुझे आपका साथ चाहिए। नोटबंदी पर आपको तकलीफ हुई, मुझे पता है। इसके बाद भी ये देश मेरे साथ खड़ा रहा। इस ऋण को चुकाने में जीवनभर कोशिश करता रहूंगा। हमने तो ड्रग माफिया, मानव तस्करी, अंडरवर्ड की दुनिया 8 नवम्बर 2016 की रात उजाड़ दी। लूट खसोट, आतंकवाद, जाली नोट का खेल बंद होगा। मेरे देश में कुछ बेईमानों ने ईमानदारों को दबोच रखा था। मैं इन्हें छुड़ाने की लड़ाई लड़ रहा हूं।
13 of 15
narendra modi
पीएम मोदी ने अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को भी याद किया। कहा, अटल जी ने हमे उत्तराखंड दिया। हम उनके आभारी हैं। उत्तम उत्तराखंड बनाना हमारी जिम्मेदारी है। मोदी ने कहा कि ये उत्तराखंड आज बर्बाद किया जा चुका है। गड्ढे में है। इसे मुसीबतों से बाहर निकालने में डबल इंजन की जरुरत है।
14 of 15
narendra modi
कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन है, अब देहरादूनन में भी इंजन लगा दो। तब ही विकास होगा।