फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज देहरादून में गरजेंगे PM मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Tue, 27 Dec 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को देहरादून में चार धाम के लिए ऑल वेदर रोड का शिलान्यास करेंगे। 11 हजार 700 करोड़ रुपये की इस सामरिक महत्व की परियोजना से न केवल चारधाम यात्रा मार्ग सुरक्षित होगा बल्कि सीमांत क्षेत्रों तक सैन्य बलों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को देहरादून में चार धाम के लिए ऑल वेदर रोड का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुनने के लिए सुबह नौ बजे से रैली स्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
चार धाम - फोटो : file photo
राजमार्ग के तहत लगभग 900 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण से प्रदेश के तीर्थाटन को बल मिलेगा। शिलान्यास के बाद मोदी भाजपा की परिवर्तन महारैली को संबोधित करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 7
pm modi rally
प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से आधे घंटे में वह परेड ग्राउंड में बनाए उद्घाटन स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर 12.30 बजे शिलान्यास कार्यक्रम के बाद 12.50 पर रैली स्थल पर पहुंचेंगे।
 

4 of 7
चार धाम यात्रा मार्ग
ऑल वेदर रोड का महत्व उत्तराखंड के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें भूस्खलन वाले क्षेत्रों में लगभग दो दर्जन सुरंगें बननी हैं। परियोजना का बजट स्वीकृत हो चुका है और वन एवं पर्यावरण की अनुमति भी मिल चुकी है।
 
विज्ञापन

5 of 7
money
571 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के लिए विदेशी कंपनियों से करार हो चुका है। लगभग 5200 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर भी जारी हो चुके हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
भाजपा नेता अजय भट्ट‍ - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री लगभग एक घंटा रैली स्थल पर रहेंगे। रैली संयोजक नरेश बंसल ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : file photo
पीएम का कार्यक्रम: 12.00 बजे - जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12.20 बजे - जीटीसी हेलीपैड गढ़ी कैंट में हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। 12.30 बजे- कार से परेड ग्राउंड समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। 12. 45 बजे - तक शिलान्यास स्थल पर रहेंगे। 12.50 बजे - रैली स्थल पर पहुंचेंगे। 1.50 बजे तक रैली स्थल पर रहेंगे। 2.20 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें