फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खुद बताया बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन कर उन्होंने क्या मांगा

Mon, 25 Sep 2017 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
1 of 6
kovind
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्नी और बेटी संग रविवार को भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान से क्या मुराद मांगी ये उन्होंने खुद बताया। आप भी जान‌िए क्या मांगा उन्होंने...
विज्ञापन

2 of 6
kovind
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने राष्ट्रपति को प्रसाद के रुप में बदरीनाथ की तुलसी के पौधे और चौलाई के लड्डू भेंट किए। पूजा के दौरान उन्होंने व‌िश्व शांत‌ि के ल‌िए संकल्प पूजा की। 
विज्ञापन

3 of 6
ramnath kovind in kedarnath
राष्ट्रपति ने कुछ देर तक सिंहद्वार से बदरीनाथ के सौंदर्य को निहारा। बदरीनाथ के सौंदर्य को देख राष्ट्रपति अभीभूत हुए। उन्होंने बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल से कहा कि भगवान बदरीनाथ के दर्शनों की लंबे समय से इच्छा थी, आज भगवान नारायण को प्रणाम कर मन को सुकून मिला है।  

4 of 6
ramnath kovind
राष्ट्रपति एमआई 17 से सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर आर्मी हेलीपेड माणा पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, बदरीनाथ के नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, जोशीमठ की नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत ने राष्ट्रपति का मार्ल्यापण कर स्वागत किया।  
विज्ञापन

5 of 6
kovind
हेलीपेड से विजय लक्ष्मी चौक तक राष्ट्रपति वाहन से और यहां से करीब दो सौ मीटर तक पैदल चलने के बाद मंदिर परिसर पहुंचे। राष्ट्रपति 11 बजकर 47 मिनट पर सिंहद्वार से मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर के मंडप में करीब सात मिनट तक उन्होंने अखिल विश्व शांति के लिए संकल्प लेकर पूजा-अर्चना कराई और वेद पाठ में भी भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kovind
पूजा में उनकी पत्नी सविता और बेटी के साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यपाल केके पॉल भी मौजूद थे। मंदिर की परिक्रम के बाद राष्ट्रपति दोपहर में 12 बजकर 7 मिनट पर मंदिर से बाहर आए। उन्होंने सिंहद्वार के सम्मुख फोटो भी खिंचवाई। दोहपर में साढ़े बारह बजे वे गौचर के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें