इस साल शनिदेव की क्रूर नजरें कुछ राशियों को प्रभावित करेंगी। ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या भी रहेगी। जानते हैं आपकी राशि पर इसका कैसा असर रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
वृष राशि: साल 2019 में आपकी राशि में शनि की 'ढैय्या' रहेगी। इसलिए आपको व्यावसायिक कार्यों के लिए अत्यंत सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनातनी हो सकती है। ऐसे में संभलकर रहें।
विज्ञापन
3 of 10
कन्या राशि: इस साल आपकी राशि पर शनि की 'ढैय्या' रहेगी। आपको संतान से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी के मसले पर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।
4 of 10
वृश्चिक राशि: इस साल आपकी राशि पर शनि की 'साढ़े साती' का प्रकोप रहेगा। यह आपके लिए व्यापार में हानि हो सकती है। लेकिन अन्य जगह से धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि यह साल आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
5 of 10
धनु राशि: इस साल आपकी राशि पर शनि की 'साढ़े साती' रहेगी। इसलिए इस साल आपको विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
6 of 10
मकर राशि: आपकी राशि पर भीकी 'साढ़े साती' रहेगी। इस कारण सभी कार्यों में बाधा उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी कुछ अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
7 of 10
उपायः शनिदेव की कृपा पाने के लिए अपने माता-पिता का सम्मान और उनकी सेवा करें। यदि आप अपने माता-पिता से दूर रहते हैं तो उन्हें फोन से या फिर मन ही मन प्रतिदिन प्रणाम करें। माता-पिता की फोटो अपने पर्स में रखते हों तो उनके श्री चरणों की तस्वीर भी रखें।
8 of 10
उपायः यदि आप पर शनि की ढैय्या या साढ़े साती चल रही है आप खुद को तमाम परेशानियों से घिरा पा रहे हैं तो शमी के वृक्ष की जड़ को काले कपड़े में पिरोकर शनिवार की शाम दाहिने हाथ में बांधे तथा ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम: मंत्र का तीन माला जप करें।
9 of 10
उपायः शनि से जुड़े दोष दूर करने के शिव की पूजा एक सिद्ध उपाय है। नियमपूर्वक शिव सहस्त्रनाम या शिव के पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करने से शनि के प्रकोप दूर हो जाता है।
उपायः कुंडली में शनि से जुड़े दोषों को दूर करने के लिए प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर अपनी क्षमता के अनुसार कुछ मीठा प्रसाद चढ़ाएं।