अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने पार्टी से बगावत करने वाले केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल, नरेंद्रनगर के ओम गोपाल रावत और रुड़की के पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन की पार्टी वापसी कराई। इन तीनों पूर्व विधायकों का अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में अच्छा खासा जनाधार है। इनके शामिल होने के बाद पार्टी ये मानकर चल रही थी कि उनके समर्थक भी भारी तादाद में मतदान करेंगे और मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। लेकिन उनके चुनाव क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम हो गया। नरेंद्रनगर में 54.34 फीसदी के सापेक्ष 54.07 प्रतिशत, केदारनाथ में 57.23 प्रतिशत के सापेक्ष 53.17 प्रतिशत, रुड़की मे 64.93 के सापेक्ष 62.57 प्रतिशत पर सिमट गया।