फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे इन्वेस्टमेंट में मोटा मुनाफा दे रही हैं डाकघर की ये स्कीम, इस तरह से उठाए फायदा

Sat, 14 Apr 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
post office franchise
नए फाइनेंशियल ईयर में डाकघर में शुरू हुई ये योजनाएं आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन

2 of 6
पोस्ट ऑफिस - फोटो : SELF
एक अप्रैल से देश का सबसे बड़ा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अपनी सर्विस शुरू कर देगा। शुरुआत में 50 जिलों से इस बैंक को आरंभ किया जाएगा। बाद में देश के सभी भागों में इसकी शाखाएं खोली जाएंगी। इस बैंक का गठन डाक विभाग के अधीन सार्वजनिक कंपनी के रूप में किया जाएगा। बैंक के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति अलग से होगी।
विज्ञापन

3 of 6
post office franchise
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लोगों को कर्ज मुहैया कराने के साथ साथ बीमा सुविधाएं भी प्रदान करेगा। इसके जरिए सभी नागरिकों को कई सारी सेवाएं फ्री में मिलेंगी।  पोस्ट मैन और ग्रामीण डाक सेवक शहरी और ग्रामीण इलाकों में डिजिटल भुगतान सेवा पहुंचाएंगे। बैंक के माध्यम से बेसिक बैंकिंग, डीबीटी लाभ का भुगतान, विभिन्न प्रकार के बिलों का भुगतान और टैक्स जमा करने जैसी सुविधाएं प्राप्त की जा सकेंगी। मार्च महीने से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक काम करना शुरू कर देगा।

4 of 6
क्राइम - फोटो : amar ujala
इसके अलावा पेमेंट बैंक के तहत एक लाख रुपये तक का सेविंग अकाउंट खुलवाया जा सकेगा। पेमेंट बैंक 25 हजार रुपए की जमा राशि पर 4.5 फीसदी का ब्याज, 25 हजार से 50 हजार रुपए की जमा राशि पर 5 फीसदी ब्याज और 50 हजार से 1 लाख रुपए की जमा राशि पर 5.5 फीसदी की रेट से ब्याज देगा। बैंक लोगों और छोटे कारोबारियों से 1 लाख रुपए तक का डिपॉजिट लेगी। लेकिन, पेमेंट बैंक से किसी तरह का लोन उपलब्ध नहीं होगा।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
बैंक करंट अकाउंट और फाइनेंशियल सर्विस भी उपलब्ध करागी। इसके तहत इंश्योरेंस, म्युचअल फंड जैसी सुविधा भी मिलेगा। बैंक में लेनदेन के लिए आपका पता आधार कार्ड के पते के अनुसार ही मान्य होगा। पोस्टल पेमेंट बैंक ट्रांस्जेक्शन चार्ज के तौर पर 1 पैसा लेने की कोशिश करेगा। साथ ही 10 रुपए तक के ट्रांजेक्शन को भी इंडिया पोस्ट लोगों के सुविधा के अनुसार करने की कोशिश करेगा, ताकि लोगों को असुविधा न हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
money
देश के अन्य बैंक अपने एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा के लिए चार्ज करते हैं, लेकिन पोस्टऑफिस पेमेंट बैंक के कस्टमर को एटीएम लेने के लिए अपने किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसी तरह मोबाइल अलर्ट के लिए भी बैंक कोई चार्ज नहीं लेगा। अभी ज्यादातर बैंक 25 रुपए से लेकर 50 रुपए तक एसएमएस अलर्ट के लिए चार्ज लेते हैं। इसी तरह क्वार्टरली बैलेंस मेंटेन करने के लिए भी कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें