फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा छात्रों के लिए बेहद जरूरी है ये डॉक्यूमेंट, नहीं बनवाएंगे तो पछताएंगे

Mon, 15 Jan 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
Madarsa - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब मदरसा छात्रों के लिए यह डॉक्यूमेंट बेहद जरूरी है। अगर अभी तक नहीं बनवाया है तो जल्द बनवा लें...
 
विज्ञापन

2 of 5
aadhaar
अब मदरसा छात्रों का आधार कार्ड जरूरी हो गया है। जिन छात्रों का आधार कार्ड नहीं बना होगा, वे विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति और अनुदान योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
aadhaar
इसके साथ ही मध्यान्ह भोजन के लिए भी आधार कार्ड शत-प्रतिशत कर दिया गया है। मदरसों में आधार कार्ड बनाने का अभियान शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से चलाएगा। केंद्र सरकार को शिक्षा विभाग ने जो आंकड़ा भेजा है, उसके मुताबिक सरकारी स्कूलों के 80 फीसदी छात्रों के आधार कार्ड बन गए हैं। लेकिन इस मामले में मदरसे पिछड़े हुए हैं।
 

4 of 5
मदरसा - फोटो : SOCIAL MEDIA
महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण कैप्टन आलोक शेखर ने विभागीय समीक्षा बैठक में आधार कार्ड बनवाने के मामले में मदरसों के पिछड़ने पर सख्त निर्देश जारी किए थे। मदरसों के प्रबंधन से कहा गया था कि अगर छात्रों के आधार कार्ड नहीं बने तो योजनाओं के लाभ से वंचित रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MADARSA
उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के उप निदेशक अखलाक अहमद ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के संबंध में निर्णय ले लिया गया है। शिक्षा विभाग के साथ समन्वय बैठाकर अभियान चलाया जाएगा। मदरसों के निरीक्षण की जिम्मेदारी खंड शिक्षाधिकारियों को दी गई है। मदरसों का निरीक्षण करने के बाद खंड शिक्षाधिकारी अपनी रिपोर्ट निदेशक को भेजेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें