फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी को भी मनाई जाएगी मकर संक्रांति, राशि के अनुसार जानें क्या करने मिलेगा दोगुना फल

Mon, 15 Jan 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
ganga snan harki paidi - फोटो : AmarUjala
अगर आप 14 जनवरी यानी आज मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा न कर पाएं तो कल यानी 15 जनवरी को भी कर सकते हैं। इस दिन भी पुण्यकाल रहेगा।
विज्ञापन

2 of 8
ganga snan
जयोतिषाचार्यों के अनुसार रविवार को दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार संक्रांति से 15 घंटे पहले और बाद तक का समय पुण्यकाल होता है। संक्रांति 14 तारीख की दोपहर में होने की वजह से साल 2018 में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
ganga snan
इसका पुण्यकाल सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक होगा जो बहुत ही शुभ संयोग है क्योंकि इस साल पुण्यकाल का लाभ पूरे दिन लिया जा सकता है। खास बात यह है कि, 15 जनवरी को उदया तिथि के कारण भी मकर संक्रांति कई जगह मनाई जाएगी।

4 of 8
ganga snan
इस दिन मकर राशि में सूर्योदय होने के कारण करीब ढाई घंटे तक संक्रांति का पुण्यकाल  रहेगा। इसलिए इस दौरान दिया गया दान करना भी शुभ रहेगा। बिना दान संक्रांति का कोई औचित्य ही नही होता है। इसलिए इस दिन खिचड़ी का दान जरूर करें।
विज्ञापन

5 of 8
aries - फोटो : aries
मेष: पानी में पीले फूल, हल्दी, तिल मिलाकर अर्घ्य दें। तिल-गुड़ का दान करें। उच्च पद की प्राप्ति होगी।
वृषभ: पानी में सफेद चंदन, दुग्ध, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। आपको परिवार और कार्यालय में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
मिथुन: पानी में तिल, दूर्वा, पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

6 of 8
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
कर्क: जल में दुग्ध, चावल, सूर्य को अर्घ्य दें। कलह-संघर्ष, व्यवधानों पर विराम लगेगा।
सिंह: पानी में कुमकुम, पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। तिल, गुड़, गेहूं दें। उपलब्धि मिलेगी।
कन्या: पानी में तिल, दूर्वा, पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। मूंग की दाल भी दान में दें। शुभ समाचार मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
तुला
तुला: जल में सफेद चंदन, दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। व्यवसाय में बाहरी संबंधों से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक : पानी में कुमकुम, पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गुड़ का दान दें। विदेशी कार्यों में लाभ होगा।
धनु: पानी में हल्दी, केसर, पीले पुष्प व तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। शत्रु परास्त होंगे, सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

8 of 8
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
मकर: पानी में नीले पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गरीब एवं दिव्यांगों को भोजन दान दें। अधिकार प्राप्ति होगी।
कुंभ: पानी में नीले पुष्प, उड़द की दाल, सरसों का तेल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। विरोधी पर विजय पाएंगे
मीन: हल्दी, केसर, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। सरसों, केसर का दान दें। सम्मान और यश बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें