फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कांग्रेस सरकार ने दी नमाज के लिए 'छुट्टी'

Mon, 19 Dec 2016 06:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : file photo
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड सरकार ने ‌वोट बैंक के लिए नया दांव खेला है। उत्तराखंड कैबिनेट ने सरकारी संस्‍थानों में काम करने वाले मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए शुक्रवार को अल्पकालीन अवकाश देने का ऐलान किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
कैबिनेट के इस फैसले के बाद देशभर में हलचल मच गई है। चर्चा है कि भाजपा इसे आगामी विधानसभा चुनाव में भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
 
विज्ञापन

3 of 7
fb
राज्य सरकार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की पोस्ट और कमेंट्स किए जा रहे हैं। जिनमें लोग अन्य धर्मों के विशेष दिनों पर भी अल्पकालीन छुट्टियां देने की मांग कर रहे हैं।
 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के किसी नेता ने इस बात पर खुलकर मीडिया में कोई बयान तो जारी नहीं किया है, लेकिन अंदर खाने इस फैसले के विरोध की रणनीति बनाए जाने की जानकारी मिल रही है।

 
विज्ञापन

5 of 7
harish rawat
बीते ‌शनिवार को कै‌बिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जुमा की नमाज पढ़ने को सरकारी सेवा में कार्यरत अल्पसंख्यक कर्मियों को हर शुक्रवार को 12.30 से 2 बजे तक अल्पकालिक अवकाश देने का ऐलान किया था।
विज्ञापन

6 of 7
प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नमाज - फोटो : ANI
चुनाव से ठीक पहले हुई इस कैबिनेट की बैठक में सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों को लुभाने की कोशिश की गई है। बता दें कि प्रदेश में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें