मंदिर के पुजारी की पिटाई को लेकर देहरादून के कारगी चौक पर हंगामा कर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। पुलिस ने गलियों में घुसकर भाग रहे लोगों को जमकर धुना। देर रात तक पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। देर रात जाकर जाम खुल पाया।
विज्ञापन
2 of 6
police lathi charge
- फोटो : AmarUjala
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के कन्हैया विहार में शिव मंदिर के पुजारी रविंद्र जोशी रविवार सुबह स्कूटी से मंदिर आए थे। बाहर खड़ी कार में मामूली टक्कर लगने पर पुजारी जोशी का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। बाद में पुजारी मंदिर में चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद कार चालक के समर्थन में आए कुछ लोगों ने पुजारी को पीट दिया।
विज्ञापन
3 of 6
police lathi charge
- फोटो : AmarUjala
इसी बीच पुजारी के समर्थन में दूसरे लोगों के आने से हमलावर भाग गए। इसके बाद पुजारी के समर्थन में लोगों ने पटेलनगर थाने पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पाते ही एएसपी तृप्ति भट्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुजारी जोशी की तहरीर पर इरफान, सरवर आदि को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
4 of 6
police lathi charge
- फोटो : AmarUjala
पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में भी ले लिया। लेकिन मुख्य आरोपी इरफान की गिरफ्तारी नहीं होने पर रात साढ़े नौ बजे के करीब बजरंग दल के जिला संयोजक विकास वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कारगी चौक पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
5 of 6
police lathi charge
- फोटो : AmarUjala
वर्मा का आरोप था कि पुलिस ने रात आठ बजे तक उसकी गिरफ्तारी का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक वह पकड़ा नहीं गया। इसी बीच पटेलनगर थानाध्यक्ष अरुण सैनी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, पर लोग उनकी किसी बात पर भड़क गए और पथराव कर दिया।
पथराव की सूचना पर एसपी सिटी अजय सिंह, एएसपी तृप्ति भट्ट और सीओ सिटी मनोज कपटियाल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने लगे, पर जब लोग नहीं माने तो आला अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।