भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान घायल पुलिस के घोड़े 'शक्तिमान' की मौत के बाद विधानसभा चौक पर लगाई जा रही शक्तिमान की मूर्ति रातों रात वहां से हटा ली गई।
विज्ञापन
एक घोड़े की वजह से उत्तराखंड की राजनीति में आया 'भूचाल'
2 of 10
shaktimaan statue
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि सोमवार को देर रात दो बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश के बाद मूर्ति को पुलिस ने हटा दिया है। शक्तिमान की मूर्ति को पुलिस लाइन ले जाया गया है।
विज्ञापन
एक घोड़े की वजह से उत्तराखंड की राजनीति में आया 'भूचाल'
3 of 10
shaktimaan statue missing
- फोटो : amar ujala
उधर, जोरशोर से शक्तिमान (घोडे़) की प्रतिमा के अनावरण की तैयारी में जुटा प्रशासन अचानक से सीएम हरीश रावत के प्रतिमा के अनावरण से इनकार करने की बात पर चुप है।
एक घोड़े की वजह से उत्तराखंड की राजनीति में आया 'भूचाल'
4 of 10
police horse shaktiman
- फोटो : file photo
सीएम भले ही इसके लिए वजह कुछ और बता रहे हैं पर राजनीतिक समझ रखने वालों का कुछ और कहना है।
विज्ञापन
एक घोड़े की वजह से उत्तराखंड की राजनीति में आया 'भूचाल'
5 of 10
पुलिस घोड़ा शक्तिमान का उपचार
- फोटो : file photo
इन लोगों की माने तो शनिवार रात रिस्पना पुल पर शक्तिमान की प्रतिमा स्थापित होते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ इसके पक्ष में थी तो ज्यादातर इसके खिलाफ।
विज्ञापन
एक घोड़े की वजह से उत्तराखंड की राजनीति में आया 'भूचाल'
6 of 10
शक्तिमान
- फोटो : file photo
प्रतिमा के अनावरण पर सोशल मीडिया पर बन रही निगेटिव इमेज से बचने को सीएम ने अपना फैसला बदला है।
विज्ञापन
एक घोड़े की वजह से उत्तराखंड की राजनीति में आया 'भूचाल'
7 of 10
पुलिस केे घोड़े शक्तिमान का उपचार
- फोटो : file photo
शक्तिमान की मौत के बाद रावत ने आनन-फानन में रिस्पना पुल का नाम बदलकर शक्तिमान करने की घोषणा कर दी थी। इससे प्रेरणा लेकर पुलिस ने भी अस्तबल के बाहर शक्तिमान की प्रतिमा लगाने की ओर कदम बढ़ा दिए थे। सीएम ने भी इस पर अपनी मूक सहमति दे दी थी।
एक घोड़े की वजह से उत्तराखंड की राजनीति में आया 'भूचाल'
8 of 10
पुलिस केे घोड़े शक्तिमान का उपचार
- फोटो : file photo
पुलिस लाइन की प्रतिमा करीब दस दिन पहले, जबकि रिस्पना पुल की प्रतिमा तीन दिन पहले स्थापित की गई थी। दोनों जगह प्रतिमा का अनावरण सीएम हरीश रावत को करना था। इसी बीच सोशल मीडिया पर शक्तिमान की प्रतिमा को लेकर सरकार के फैसले की खिंचाई शुरू हो गई।
एक घोड़े की वजह से उत्तराखंड की राजनीति में आया 'भूचाल'
9 of 10
पुलिस केे घोड़े शक्तिमान का उपचार
लोगों का कहना था कि केदारनाथ आपदा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के स्मारक पर सरकार तीन साल से चुप्पी साधे बैठी है, जबकि एक घोड़े के लिए पूरी सरकारी मशीनरी लगी है। इस पर कई लोगों के कमेंट भी आए जो हरीश सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले थे।
एक घोड़े की वजह से उत्तराखंड की राजनीति में आया 'भूचाल'
10 of 10
किशोर उपाध्याय
- फोटो : AmarUjala
इस पर कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय का कहना है कि उन्हें इस बारे में सूचना नहीं है। जहां पर शक्तिमान शहीद हुआ वहीं पर शक्तिमान की मूर्ति लगानी चाहिए। वह पुलिस का घोड़ा था विभाग को जहां सही लगेगा वह शक्तिमान की मूर्ति को स्थापित करेंगे।