फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक से दो-दो हाथ करने को खौल रहा इस पुलिस कांस्टेबल का खून

Thu, 06 Oct 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
satish chand
पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल सतीश चंद त्यागी का खून खौल रहा है। ऋषिकेश कोतवाली में तैनात एक कांस्टेबल ने वापस फौज में जाकर दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए एसएसपी से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

2 of 8
satish chand
भारतीय जवानों द्वारा पीओके में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान से दो-दो हाथ करने के लिए उत्तराखंड के वीरों की भुजाएं फड़क रहीं हैं। कांस्टेबल का कहना है कि पाक से जंग लड़ने की उनकी पुरानी इच्छा है। 
विज्ञापन

3 of 8
satish chand
देहरादून की ऋषिकेश कोतवाली में तैनात सिपाही सतीश चंद त्यागी (50) 1982 से लेकर 2000 तक भारतीय सेना में रहे। बाद में वीआरएस लेकर त्यागी 2002 में उत्तराखंड पुलिस में आ गये थे। उड़ी हमले के बाद भारतीय जवानों द्वारा पीओके में जाकर आतंकवादियों को मार गिराने पर पूरे देश में जोश उमड़ा हुआ है।

4 of 8
sadanand date
हर कोई बॉर्डर पर जाकर दुश्मनों को सबक सिखाने को आतुर है। इसी कड़ी में सतीश चंद ने तीन दिन पहले लिखा-पढ़ी में एसएसपी सदानंद दाते से बॉर्डर पर जाने के लिए अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन

5 of 8
satish chand
सोमवार को कांस्टेबल त्यागी ने कप्तान के सामने पेश होकर अपनी बात दोहरायी। एसएसपी ने कहा कि इस बारे में विधिक राय लेकर वह निर्णय लेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 8
भारतीय सेना
त्यागी ने बताया कि वह पाक के खिलाफ जंग में शामिल होने की इच्छा बरसों से रखते हैं। 1987 में पाक से जंग के हालात बने थे, लेकिन सुलह होने के कारण युद्ध टल गया था। वह वीआरएस लेकर सेना से वापस आ गए थे। अब जंग के हालात बनने के कारण उनकी इच्छा फिर से जागृत हो गई है।
 
विज्ञापन

7 of 8
Indian Army - फोटो : File Photo
वह देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। वह अचूक निशानेबाज है। बता दें कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर के खाईखेडी के रहने वाले सतीश चंद त्यागी अब अपने परिवार के साथ रुड़की में रह रहे हैं।  
 
विज्ञापन

8 of 8
सदानंद दाते - फोटो : AmarUjala
ऋषिकेश कोतवाली में तैनात सिपाही सतीश चंद त्यागी ने बार्डर पर जाने के लिए अनुमति मांगी है। इस बारे में विधिक राय ली जा रही है। 
- डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें