राम रहीम मामले में फैसला आने के बाद से पंचकुला में भड़की हिंसा के चलते उत्तराखंड में भी पुलिस सर्तक हो गई है। देहरादून में बाहर से आने वाले वाहनों की चैकिंग शुरू हो गई है। तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
police
हिंसा भड़कते देख पंचकुला गए बाबा के समर्थक उत्तराखंड में आकर बवाल न करें इसके लिए अभियान शुरु किया गया है। पुलिस ने आशारोड़ी चैकपोस्ट पर बाहर से आने वाले वाहनों को रोककर चैकिंग शुरू की है।
विज्ञापन
3 of 7
police
यौन शोषण के मामले में बाबा राम रहीम को दोषी करार देने के बाद कई राज्यों में हिंसा के मद्देनजर उत्तराखंड में भी पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। डेरा समर्थकों की निगरानी कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। देहरादून में 17 समर्थक चिहिंत किए गए हैं।
4 of 7
police
वैसे तो डेरा सच्चा सौदा का जिले में कोई आश्रम नहीं है, लेकिन कांवली रोड स्थित चर्चा घर पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। समर्थकों ने पुलिस अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
5 of 7
police
हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हुई हिंसा के बाद उत्तराखंड पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यदि कोई शांति भंग करने की कोशिश करे तो उससे सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन
6 of 7
police
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने को कहा है। सीमाआें पर पुलिस सक्रियता बढ़ा दी गई। शहर के कांवली रोड स्थित चर्चा घर पर खास नजर रखी जा रही है, क्योंकि यहां पर ही डेरा समर्थक के एकत्र होने की आशंका है।
स्थानीय अभिसूचना इकाई ने डेरा समर्थकों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है। सूत्रों का कहना है कि देहरादून के करीब 17 समर्थकाें को चिंहित किया गया है। इन समर्थकाें से बात कर कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए कहा गया है। एसएसपी ने बताया कि डेरा समर्थकाें को विश्वास में लिया गया है। साफ बता दिया गया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो सख्ती से कार्रवाई होगी।