फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: सफेद पोशाक, पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा...तो पीएम मोदी ने इसलिए पहने हिमाचल के ये परिधान, तस्वीरें

Fri, 21 Oct 2022 05:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छठवीं बार बाबा केदार के द्वार पहुंचे हैं। उनके आगमन पर तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान सफेद पोशाक, लाल पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा बांधे पीएम मोदी का अंदाज भी खास रहा। 

PM Modi Uttarakhand Visit: छठवीं बार पहुंचे प्रधानमंत्री बाबा केदार के द्वार, मंदिर में शुरू की पूजा-अर्चना

शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध परिधान चोला-डोरा पहनकर आए थे। यह ऊनी वस्त्र उन्हें बीते दिनों हिमाचल भ्रमण के दौरान वहां की महिलाओं ने भेंट किया था। यह पोशाक, हिमाचल के चंबा की खास पोशाक है। इसे शिव की पूजा के दौरान पहना जाता है। यह वस्त्र हस्तशिल्प का नायाब नमूना भी है। 

केदारनाथ भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेशभूषा हमेशा चर्चाओं में रही है। प्रधानमंत्री जब भी केदारनाथ आए वह हमेशा अलग-अलग परिधानों में नजर आए। कभी वह कुर्ता पायजामे में तो कभी गौंछा पहनकर आए। शुक्रवार को धाम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो चोला-डोरा पोशाक पहनी थी, उसे चुराही संस्कृति में नवाला कहते हैं।

गद्दी समुदाय के पुरुषों की यह विशेष पोशाक है। पीएम 3 मई 2017 से 21 अक्तूबर 2022 तक छह बार केदारनाथ पहुंचे हैं। इस दौरान वह अलग-अलग पहनावे में धाम पहुंचे और सबकी जुबान पर छा गए। 
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
साल 2019 में जब पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे थे तब भी पीएम का पहनावा आकर्षण का केंद्र रहा था। वे हिमाचली टोपी, लद्दाखी गौंछा पहने थे, कमर पर लाल साफा बांधे थे और हाथ में छड़ी लिए थे। प्रधानमंत्री इससे पूर्व भी तीन बार जब केदारनाथ पहुंचे थे, तो उनकी वेशभूषा अलग थी।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami
जानकारों की मानें तो 2019 में जब पहुंचे थे तो बुद्ध पूर्णिमा होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोशाक का भी विशेष ख्याल रखा है। उनकी पोशाक उत्तराखंड के जौनसार बावर के विशेषज्ञ दर्जी रण सिंह ने तैयार की थी।

4 of 5
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
जौनसार बावर के इस पारंपरिक परिधान को चोड़ा कहा जाता है। पीएम को इस पोशाक में देखकर धाम में हर कोई हैरान था। इससे पहले पीएम जब 2017 में केदारनाथ आए थे तो उन्होंने ओवरकोट पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
उनके ओवरकोट की कीमत जानकार सब हैरान रह गए थे। उस दौरान सामने आया था कि पीएम मोदी के ओवर कोट की कीमत 1200 डॉलर थी। यानी भारतीय मुद्रा में तकरीबन 80 से 84 हजार रुपए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें