फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ की जिस गुफा में साधना में लीन हुए पीएम मोदी, उसका इतना है किराया और ये हैं सुविधाएं

Sun, 19 May 2019 12:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ध्यान लगाते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
अपने दो दिवसीय आध्यात्मिक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ में जिस ध्यान गुफा में रहे वहां ये सुविधाएं उपलब्ध हैं। अपने दौरे के पहले दिन पीएम मोदी केदारनाथ बाबा के मंदिर से डेढ़ किमी पैदल चलकर मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ पहाड़ी पर तैयार की गई ध्यान गुफा में पहुंचे। जहां वे भगवा वस्त्र लेकर करीब 17 घंटे ध्यान में लीन रहे।
 
विज्ञापन

2 of 6
साधना में लीन पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग बताते हैं कि केदारनगरी में बाबा का ध्यान नई ऊर्जा का संचार पैदा करता है। नरेंद्र मोदी यूं तो पहले से ही साधना करते रहे हैं, लेकिन वे यहां एक ऐसे योगी व तपस्वी के रूप में साधना को पहुंचे, जो देश का प्रतिनिधित्व भी कर रहा हैं। उन्होंने यहां से श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्म का जो संदेश फैलाया है, उससे देश-विदेश में केदारनाथ धाम सहित उत्तराखंड और भारतवर्ष का मान बढ़ा है।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जब गुफा में प्रधानमंत्री साधना में लीन थे, उस दौरान गुफा की सुरक्षा के लिए एसपीजी का घेरा बना हुआ था। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवान भी यहां तैनात थे। साथ ही वे सभी सुविधाएं यहां मुहैया कराई गई हैं, जो पीएमओ कार्यालय में होती हैं। दूसरी तरफ सिक्स सिग्मा द्वारा भी अपना 30 सदस्यीय मेडिकल स्टाफ गुफा के समीप स्थापित टेंट में तैनात किया गया था।

4 of 6
- फोटो : एएनआई
यह गुफा केदारनाथ मंदिर के बायीं ओर की पहाड़ी पर है। पांच मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी यह गुफा पीएम मोदी के निर्देश पर तैयार की गई है। इस गुफा का निर्माण अप्रैल में शुरू किया गया था, जिस पर साढ़े आठ लाख रुपए का खर्च हुआ था। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसे रुद्र गुफा नाम दिया गया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने रुद्र गुफा का निर्माण किया है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि गुफा की बुकिंग कराने वाले व्यक्ति का पहले गुप्तकाशी में मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद केदारनाथ में भी मेडिकल होगा। गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा इस गुफा के लिए बुकिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि प्रधानमंत्री के लिए गुफा में बिजली, हीटर और गीजर का इंतजाम किया गया था। इस गुफा में बैड, टॉयलेट, टेलीफोन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। धाम में पांच गुफा तैयार होनी है। यह गुफा केवल ट्रायल के तौर पर तैयार की गई है। इस गुफा का एक दिन का किराया 990 रुपए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें