फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद सुरक्षा घेरा तोड़ आम लोगों की बीच पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरें...

Sun, 19 May 2019 09:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : एएनआई
रविवार की सुबह केदारनाथ धाम में पूजा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा घेरा तोड़ लोगों के पास चले गए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से दूर रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : एएनआई
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह ध्यान गुफा से बाहर आकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया। उन्होंने योग भी किया। इसके बाद वह केदारनाथ मंदिर के लिए पैदल ही चल दिए। रास्ते में प्रधानमंत्री ने प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लिया। करीब डेढ़ किलोमीटर के रास्ते पर वह कई जगह रुके और बर्फ से ढकी पहाड़ियों को निहारा।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : एएनआई
उन्होंने प्राकृतिक स्रोत से पानी भी पिया। वह कुछ देर के लिए एक बैंच पर भी बैठे। वहीं नदी किनारे पत्थर पर बैठकर प्रकृति का आनंद लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर केदारनाथ मंदिर में पहुंचे। जहां उन्होंने करीब बीस मिनट तक भगवान भोले नाथ की पूजा और अभिषेक किया। 

4 of 7
- फोटो : एएनआई
पूजा के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि मैं इलेक्शन कमिशन का आभार मानता हूं कि ये दो दिन मुझे मिले। मेरा सौभाग्य है कि इस आध्यात्मिक भूमि पर आने का मुझे वर्षों से मौका मिलता रहा है। कहा कि मैं भगवान से कभी मांगता नहीं हूं। मांगना मेरी प्रवृति नहीं है। भगवान ने तो मांगने नहीं, देने योग्य बनाया है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : एएनआई
कहा कि गुजरात में रहते हुए अपनी तरह से प्रयत्न करता रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद सौभाग्य से यहां भी भाजपा की सरकार बनी। केदारनाथ की परिस्थितियां बेदह प्रतिकूल है। मास्टर प्लान के आधार पर केदारनाथ में पुनर्निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : एएनआई
कहा कि कल मैं ध्यान गुफा में चला गया था। वह ऐसी गुफा है जहां से हर समय बाबा के दर्शन होते रहते हैं। मैंने वहां से भी बाबा के दर्शन किए। एक प्रकार से मैं वर्तमान भारत के वातावरण से पूरी तरह बाहर था। उन्होंने कहा कि इस दौरे से उत्तराखंड और केदारनाथ के पर्यटन को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : एएनआई
लोगों को यह संदेश मिलेगा कि केदारनाथ यात्रा सुरक्षित है और पहले से अधिक सुविधाएं यहां हैं।  पीएम ने कहा कि इससे लोग यह सोचेंगे की छुट्टी में सिंगापुर न जाकर केदारनाथ चलते हैं। यहां का जाे मेरा विकास का मिशन है उसमें प्रकृति, पर्यावरण और पर्यटन शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा घेरा तोड़कर वह धाम में मौजूद लोगों से मिले। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें