पीएम मोदी की रैली के लिए तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी ने प्रधानमंत्री की रैली के लिए प्रचार अभियान छेड़ा है। सोशल मीडिया, पोस्टर बैनर और नुक्कड़ नाटक को प्रचार का प्रमुख माध्यम बनाया गया है। देहरादून शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व सह प्रभारी रेखा वर्मा समेत सभी प्रमुख नेताओं के पोस्टरों से पट गया है।